देश के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक आईसीआईसीआई बैंक का वित्त वर्ष 2019 की दूसरी तिमाही का मुनाफा सालाना आधार पर करीब 56 फीसदी घट गया है। इस दौरान बैंक को करीब 909 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है।
देश के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक आईसीआईसीआई बैंक का वित्त वर्ष 2019 की दूसरी तिमाही का मुनाफा सालाना आधार पर करीब 56 फीसदी घट गया है। इस दौरान बैंक को करीब 909 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है। जो उम्मीद से बेहतर है। वित्त वर्ष 2018 की दूसरी तिमाही में बैंक का मुनाफा 2058 करोड़ रुपये रहा था। वहीं पिछली तिमाही में बैंक को करीब 120 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था।

बैंक की प्रोविजनिंग 34 फीसदी घटकर 3944.29 करोड़
दूसरी तिमाही में बैंक की प्रोविजनिंग 34 फीसदी घटकर 3944.29 करोड़ रुपये रही है।पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में प्रोविजनिंग 5971 करोड़ रुपये रही थी। जबकि पिछली तिमाही में प्रोविजनिंग 4503 करोड़ रुपये रही थी।
बैंक के एसेट क्वालिटी में सुधार
वहीं दूसरी तिमाही में बैंक की एसेट क्वालिटी में सुधार हुआ है। ग्रॉस एनपीए 8.81 फीसदी से घटकर 8.54 फीसदी रह गया है। वहीं, नेट एनपीए 4.19 फीसदी से घटकर 3.65 फीसदी रह गया है। रुपये में नेट एनपीए 24170 करोड़ से घटकर 22086 करोड़ रुपये रह गया है।
नेट इंटरेसट इनकम 12.41 फीसदी बढ़कर 6417.6 करोड़
हालांकि बता दें कि दूसरी तिमाही में बैंक का नेट इंटरेसट इनकम 12.41 फीसदी बढ़कर 6417.6 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं, लोन ग्रोथ सालाना आधार पर 12.8 फीसदी रही है। सितंबर तिमाही में एडवांस 5.44 लाख करोड़ रुपये रहा है। वहीं, डिपॉजिट भी 12 फीसदी बढ़कर 5.58 लाख करोड़ रुपये हो गया है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications