यहां पर आपको भारत के विभिन्न शहरों जैसे की दिल्ली, लखनऊ, मुंबई, कोलकाता और जयपुर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों के बारे में बताएंगे।
तेल के दामों में कटौती को लेकर सरकार की पहल आखिर काम कर रही है तभी तो लगातार दसवें दिन पेट्रोल और डीजल के दामों में कटौती हुई है। शनिवार को एक बार फिर पेट्रोल-डीजल के दामों में कटौती हुई है। दिल्ली में पेट्रोल के दाम 40 पैसे और डीजल के दाम 35 पैसे गिरे हैं। जिससे राजधानी में पेट्रोल की कीमत 80.45 रुपए और डीजल की कीमत 74.38 रुपए प्रति लीटर हो गई है।

तो वहीं मुंबई में भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में क्रमश: 40 पैसे और 37 पैसे की कटौती हुई है। अब यहां पेट्रोल की कीमत 85.93 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 77.96 रुपये प्रति लीटर हो गई है। बता दें कि इससे पहले शुक्रवार को भी तेल की कीमतों में कटौती हुई थी। दिल्ली में पेट्रोल की कीमतें 25 पैसे और डीजल की कीमतें 7 पैसे की कटौती हुई थी। वही, मुंबई में पेट्रोल-डीजल के दाम क्रमश: 25 पैसे और 8 पैसे घटे थे। देखें अपने शहर में पेट्रोल का दाम
पिछले सप्ताह 18 अक्टूबर से लगातार तेल के दामों में गिरावट दर्ज की जा रही है। 18 अक्टूबर से अब तक पेट्रोल के दाम लगभग 2 रुपए तक गिर चुके हैं, जबकि डीजल के दामों में भी 1 रुपए से ज्यादा की कटौती हो चुकी है। इससे पहले 5 अक्टूबर को भी सरकार ने तेल के दामों में 2.50 रुपए प्रति लीटर की कटौती की थी। जिसके बाद कुछ राज्यों ने भी अपना वैट 2.50 रुपए घटाया था, जिससे लोगों को तेल के बढ़ते दामों से थोड़ी निजात मिली थी। देखें अपने शहर में डीजल का दाम
अंतराष्ट्रीय वायदा बाजार आईसीई पर ब्रेंट क्रूड शुक्रवार को 0.66 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 76.38 डॉलर प्रति बैरल बना हुआ था। तो वहीं नायमैक्स पर अमेरिकी लाइट क्रूड डब्ल्यूटीआई 0.95 प्रतिशत की गिरावट के साथ 66.69 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications