यहां पर आपको 1 नवंबर से शुरू होने वाले फ्लिपकार्ट बिग दिवाली सेल के बारे में बताएंगे, साथ ही बताएंगे कि इसमें क्या-क्या और डील्स मिलेंगी।
एक बार फिर ऑनलाइन स्टोर्स में सेल की भरमार होने वाली है। जी हां अब फ्लिपकार्ट ने बिग दिवाली सेल की घोषणा की है जो 1 नवंबर से शुरू होगी और 5 नवंबर तक चलेगी। बिग सेल में इस बार स्मार्टफोन्स से लेकर घरेलू सामान और अन्य उत्पादों पर 80 प्रतिशत तक की छूट मिलेगी। इसके अलावा इस साल में कुछ खास ऑफर्स भी हैं जिसके बारे में आपको यहां पर बताएंगे।
टॉप ब्रांड के मोबाइल और टैबलेट पर छूट
बिग दिवाली सेल में फ्लिपकार्ट अपने ग्राहकों को टॉप ब्रांड्स के मोबाइल्स और टैबलेट्स पर बंपर डिस्काउंट देगा। नोकिया 5.1 प्लस, ऑनर 9 एन, रियलमी 2 प्रो और Alcatel A3 10 जैसे कई स्मार्टफोन्स पर बड़ी छूट मिलेगी। ऑनर 9एन की कीमत 13,999 रुपए है लेकिन फ्लिपकार्ट की बिग दिवाली सेल में यह 9 हजार रुपए में खरीदा जा सकेगा। टीवी से लेकर अन्य घरेलू सामान पर 70 प्रतिशत तक की छूट के साथ-साथ एक्सचेंज ऑफर और नो कॉस्ट ईएमआई की भी सुविधा प्रदान की गई है। वॉशिंग मशीनों पर भी इस बार जबरजस्त छूट देने की बात कंपनी ने कही है।
इलेक्ट्रॉनिक सामान और एक्सेसरीज पर भारी छूट
तो वहीं अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान और एक्सेसरीज की बात करें तो इन पर इस बार ग्राहकों को 80% तक का डिस्काउंट मिलेगा। एक्सचेंज ऑफर्स के साथ वॉरंटी की भी सुविधा मिलेगी। निकॉन जैसे ब्रैंड के कैमरों पर 15 हजार तक की छूट मिलेगी, जबकि जेबीएल, सैनहाइजर जैसे टॉप ब्रैण्ड के हेडफोन्स पर 40 से 70 प्रतिशत का डिस्काउंट मिल सकेगा।
फैशन सेगमेंट में 50-80 प्रतिशत की छूट
फैशन सेगमेंट में भी ग्राहकों को बंपर छूट मिलेगी। 1 हजार से ज्यादा टॉप ब्रांड्स के उत्पादों पर इस बार 50-80 प्रतिशत की छूट मिलेगी। जींस खरीदना चाह रहे हैं, तो इस पर आपको 40 प्रतिशत तक की छूट मिलेगी। र्स्पोट्स और कैजुअल शूज पर मिनिमम 50 प्रतिशत तक की छूट का ऑफर कंपनी अपने ग्राहकों को दे रही है। किचन प्रोडक्ट्स से लेकर साज-सज्जा के सामान पर भी इस बार फ्लिपकार्ट 40 से 80 प्रतिशत तक की भारी छूट दे रहा है।
1 नवंबर को मिलेगी स्पेशल छूट
1 नवंबर से शुरु हो रही फ्लिपकार्ट की इस बिग दिवाली सेल में हर घंटे नई डील्स खुलेंगी। ये डील्स सिर्फ 1 नवंबर के लिए ही लागू होंगी। फ्लिपकार्ट की इस दिवाली सेल में इस बार कई एक्सक्लूसिच डील्स और ऑफर्स भी शामिल हैं, जिनके बारे में जल्दी ही खुलासा हो जाएगा।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications