इनकम टैक्स विभाग की ओर से एक नई खबर आयी है। शिक्षा संस्थानों, अस्पतालों, परमार्थ और धार्मिक न्यासों को जल्द कर छूट के लिए ऑनलाइन आवेदन दायर करना होगा।
इनकम टैक्स विभाग की ओर से एक नई खबर आयी है। शिक्षा संस्थानों, अस्पतालों, परमार्थ और धार्मिक न्यासों को जल्द कर छूट के लिए ऑनलाइन आवेदन दायर करना होगा। इस बात की जानकारी खुद आयकर विभाग ने दी है। आयकर विभाग ने संशोधित नियमों और आवेदन फार्म पर अंशधारकों से 12 नवंबर तक टिप्पणियां मांगी हैं।

तो वहीं केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) ने बयान में कहा, जिस तरीके से विशेष रुप से सरकार ने डिजिटल तंत्र को आगे बढ़ाया है, आयकर विभाग ने तय किया है कि इस तरह के आवेदनों को मैनुअल रुप में देने की प्रक्रिया को पूरी तरह समाप्त किया जाए।
इसके अलावा इस तरह के आवेदन के साथ कंपनी पंजीयक के साथ पंजीकरण की स्व सत्यापित प्रति भी देनी होगी। साथ ही इसमें लेखे-जोखे और बही खाते की प्रति भी देनी होगी। इनकम टैक्स विभाग ने सभी लोगों ने इन नियमों के संशोधन और अप्लीकेशन फॉर्म को लेकर सुझाव मांगे है।
पिछले 5 साल में आयकर भरने वालों की संख्या बढ़ी है। पिछले साल के मुकाबले टैक्स कलेक्शन में भी 15.7 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मौजूदा वित्तवर्ष में 4.89 लाख करोड़ का डायरेक्ट टैक्स आया है। आयकर विभाग ने 1.09 लाख करोड़ के 2 करोड़ रुपए रिफंड भी बांटे हैं। तो वहीं आयकर विभाग को 5.8 करोड़ इनकम टैक्स रिटर्न मिले हैं। आपको बता दें कि इस समय देश में 6.26 करोड़ टैक्स पेयर्स हैं।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 8 अप्रैल को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में जोरदार उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट

Gold Price Today: 9 अप्रैल को सोना खरीदने का प्लान है? जानिए आज सोने का दाम सस्ता हुआ या महंगा

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: सोने में गिरावट या फिर लौटी तेजी! 10 अप्रैल को 24k, 22k प्रति 10 ग्राम गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 9 अप्रैल को फिर से चांदी के रेट में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव क्या है?

Kal Ka Mausam Kaisa Rahega: दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार से मुंबई तक ओलावृष्टि की चेतावनी

सोने का भाव: आज अचानक आई बड़ी हलचल, जानें नया रेट

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं

LPG Gas Cylinder: अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस सिलेंडर! जानें छोटे LPG सिलेंडर कैसे मिलेगा?



Click it and Unblock the Notifications