कारोबारी सप्ताह के दूसरे दिन शेयर बाजार में कुछ खास कारोबार नजर नहीं आ रहा है। शुरूआती कारोबार में सेंसेक्स जहां गिरावट के साथ खुला तो वहीं बाद में थोड़ी रिकवरी होती नजर आ रही है। फिलहाल इस समय बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स जहां 0.07 फीसदी की बढ़त के साथ 34091.53 के स्तर पर कारोबार कर रहा है तो वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 0.06 फीसदी की बढ़त के साथ 10257.00 के स्तर पर कारोबार करते नजर आ रहा है।

निफ्टी बैंक भी 0.3 फीसदी की बढ़त के साथ 25044.50 के स्तर पर कारोबार करते नजर आ रहा है जबकि निफ्टी के आईटी सेक्टर 1.2 फीसदी की बढ़त के साथ आज कारोबार कर रहा है।
यदि मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों की बात करें तो यहां पर आज खरीदारी का माहौल नजर आ रहा है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स जहां 0.9 फीसदी की बढ़त के साथ 14399.00 के स्तर पर कारोबार कर रहा है तो वहीं बीएसई के स्मॉलकैप इंडेक्स भी 1.0 फीसदी की बढ़त के साथ 14018.67 के स्तर पर कारोबार करते नजर आ रहा है।
इसके अलावा बीएसई कैप गुड्स, हेल्थकेयर, कॉन्स ड्यूरेबल्स बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं जबकि बीएसई मेटल, ऑयल एण्ड गैस और एफएमसीजी सेक्टर बढ़त के साथ कारोबार करते नजर आ रहे हैं।
आज की टॉप गेनर्स कंपनियों की बात करें तो यस बैंक, गेल, ग्रेसिम, एसबीआई और टाटा मोटर्स बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं, तो वहीं बीपीसीएल, एचपीसीएल, आईओसी, कोल India और रिलायंस कंपनियां गिरावट के साथ कारोबार करते नजर आ रही हैं।
एशियाई बाजार में भी मिला-जुला कारोबार देखने को मिल रहा है। इस समय जापान का बाजार निक्केई जहां 1.8 फीसदी की बढ़त के साथ 21547.02 के स्तर पर कारोबार कर रहा है तो वहीं हैंग सेंग -0.1 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है जबकि स्ट्रेट्स टाइम्स भी -0.4 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है।


Click it and Unblock the Notifications