ई-कामर्स कंपनी अमेजन आज से दिवाली के अवसर पर ग्रेट इंडियन फेस्टिवल की शुरुआत करने जा रही है। खुशी की बात तो यह हैं कि इसमें तमाम प्रोडक्ट्स पर भारी डिस्काउंट दी जा रही है।
ई-कामर्स कंपनी अमेजन आज से दिवाली के अवसर पर ग्रेट इंडियन फेस्टिवल की शुरुआत करने जा रही है। खुशी की बात तो यह हैं कि इसमें तमाम प्रोडक्ट्स पर भारी डिस्काउंट दी जा रही है। इस सेल में अमेजन 150 से ज्यादा ब्रांड्स और 5000 से ज्यादा प्रोडक्ट्स होंगे। इनमें टीवी, बड़े अप्लायंसेज कंप्यूटर, लैपटॉप, कैमरा, हेडफोन, हार्ड ड्राइव व अन्य असेसरी शामिल होंगी। यह फेस्टीवल 2 से 5 नवंबर तक चलेगा।
एचडीएफसी के काड्स पर काफी बचत
अमेजन ने एचडीएफसी बैंक से टाई-अप किया है, जिसके तहत इस बैंक के डेबिट व क्रेडिट कार्ड से ऑर्डर करने पर 10 फीसदी डिस्काउंट मिलेगा। इतना ही नहीं 2000 से 4,999 रुपए की शॉपिंग करने पर पांच फीसदी एक्स्ट्रा कैशबैक मिलेगा। वहीं 5,000 रुपए और उससे अधिक की शॉपिंग पर 10 फीसदी कैशबैक मिलेगा। यह कैशबैक अमेजन पे बैलेंस के तौर पर आपको मिलेगा।
अन्य डील्स की डिटेल्स
- Xiaomi Redmi 6A को प्रतिदिन दोपहर 12 बजे फ्लैश सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।
- Xiaomi Mi टीवी के 49 इंच वेरिएंट को हर दिन सुबह 11 बजे फ्लैश सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।
- ग्राहकों को लैपटॉप्स की खरीदारी पर 25,000 रुपये तक का डिस्काउंट दिया जाएगा।
- Alexa बिल्ट-इन डिवाइसेज जैसे स्पीकर्स और हेडफोन्स पर 50 फीसद तक का ऑफ दिया जाएगा।
- कंपनी ने Kindle के सब्सक्रिप्शन पर 900 रुपये के प्राइस कट की भी घोषणा की है। सेल के दौरान इसका वार्षिक सब्सक्रिप्शन 1,488 रुपये का होगा।
कल से शुरु हो चुका फ्लिपकार्ट दिवाली सेल
हालांकि फ्लिपकार्ट की बिग दिवाली सेल कल ही से यानी 1 नवंबर से ही शुरू हो गयी है। आपको इस बात की जानकारी दे कि सेल 5 नवंबर तक चलेगी। इस दौरान ग्राहकों को मोबाइल फोन समेत अन्य इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट पर डिस्काउंट और ऑफर्स उपलब्ध कराये जायेंगे। रेडमी नोट 5 प्रो से लेकर वीवो वी9 प्रो तक जैसे फोन पर डिस्काउंट मिल रहे है।
OnePlus 6T सबसे बड़ा आकर्षण
अमेजन की सेल का सबसे बड़ा आकर्षण OnePlus 6T मोबाइल फोन है। इसकी सेल 1 नवंबर से ही शुरू हो रही है और इस फेस्टीवल में भी जारी रहेगी। इस पर ढेरों डिस्काउंट्स और ऑफर्स दिए जाएंगे।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications