यहां पर आपको भारत के विभिन्न शहरों जैसे की दिल्ली, लखनऊ, मुंबई, कोलकाता और जयपुर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों के बारे में बताएंगे।
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार नरमी बनी हुई है। सोमवार को भी तेल की कीमतों 22 पैसे की कमी देखी गई। इस तरह से दिल्ली में पेट्रोल सोमवार को 22 पैसे घट कर 78.56 रुपए पर पहुंच गया है तो वहीं डीजल की दाम में भी 20 पैसे की कटौती दर्ज की गई है। जिससे यहां पर आज डीजल 73.16 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।
अन्य शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम
मुंबई में पेट्रोल के दाम आज 22 पैसे घटे, जिससे यहां 1 लीटर पेट्रोल के लिण् 84.06 रुपए चुकाने होंगे। जबकि डीजल में 21 पैसे की कमी दर्ज की गई। इस तरह यहां डीजल 76.67 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में रविवार को पेट्रोल के भाव में 21 पैसे और चेन्नई में 22 पैसे प्रति लीटर की कटौती दर्ज की गई। तो वहीं डीजल के दाम में दिल्ली और कोलकाता में 17 पैसे प्रति लीटर की कमी आई जबकि मुंबई और कोलकाता में डीजल का भाव 18 पैसे प्रति लीटर घटा। आपके शहर में पेट्रोल के दाम
रविवार को तेल के दाम
इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में रविवार को पेट्रोल की कीमतें क्रमश: 78.78 रुपए, 80.68 रुपए, 84.28 रुपए और 81.84 रुपए प्रति लीटर थीं। चारों महानगरों में डीजल क्रमश: 73.36 रुपए प्रति लीटर, 75.22 रुपए, 76.88 रुपए और 77.55 रुपए प्रति लीटर था। आपके शहर में डीजल के दाम
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेल के दाम
इंटरनेशनल बाजार में कच्चे तेल के दाम में गिरावट आने पर भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार कटौती का सिलसिला जारी है। विदेशी बाजार में ब्रेंट क्रूड का भाव पिछले एक महीने में करीब 14 डॉलर प्रति बैरल घटा है, जबकि भारतीय वायदा बाजार में कच्चे तेल के दाम में तकरीबन 1,000 रुपए प्रति बैरल की कमी आयी है।
सीएनजी के दामों में भी कटौती की उम्मीद
पेट्रोल और डीजल के दाम में कटौती के बाद वाहन चालक सीएनजी के दाम में कटौती की उम्मीद कर रहे हैं। सीएनजी की कीमतों में पिछले दिनों की गई वृद्धि के बाद दिल्ली में सीएनजी 44.30 रुपए प्रति किलो और नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में 51.25 रुपए प्रति किलो मिलती है। तो वहीं रेवाड़ी में सीएनजी का भाव 54.05 रुपए प्रति किलो है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications