यहां पर आपको एसबीआई के सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम के बारे में बताएंगे।
यदि आप इस दिवाली सोना खरीदना चाह रहे है, या किसी प्रकार की गोल्ड बॉन्ड स्कीम में निवेश करना चाहते हैं तो आपके लिए यह एक अच्छा मौका है क्योंकि एसबीआई अपने ग्राहकों को सबसे सस्ता सोना दे रहा है। दरअसल सरकार ने सस्ता सोना बिक्री करने की एक स्कीम पेश की है। सरकार की इस योजना को ग्राहकों तक एसबीआई के जरिए पहुंचाया जा रहा है। सरकार के साथ एसबीआई की ओर से पेश की जाने वाली इस स्कीम में आप भी सस्ता सोना खरीद सकते हैं।
निवेशकों को 2.5 की दर से मिलेगी ब्याज
आपको बता दें कि सरकार की इस स्कीम के तहत खास तरह के बॉन्ड जारी किए जाएंगे। इसमें पैसा लगाने पर निवेशकों को 2.5 फीसदी की दर से ब्याज दिया जाएगा। इस योजना में पैसा लगाने का फायदा यह है कि निवेशकों को कैपिटल गेन टैक्स से छूट मिलेगी। फिलहाल निवेश से होने वाली आय पर इनकम टैक्स एक्ट के तहत टैक्स लगेगा।
ऑनलाइन ग्राहकों को 50 रुपए का डिस्काउंट
खुद एसबीआई ने अपने ट्विटर अकाउंट के द्वारा बताया है कि निवेशकों के पास गोल्ड बॉन्ड में निवेश करने का बड़ा मौका है। इस योजना में निवेशक 5 से 9 नवंबर के बीच बान्ड को सब्सक्राइब कर सकते हैं। इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन द्वारा तय किए 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने के 3 दिन के औसत कीमत के बराबर होगा। फिलहाल ऑनलाइन बॉन्ड सब्सक्राइब करने और डिजिटल मोड से पेमेंट करने वाले ग्राहकों को प्रतिग्राम 50 रुपए का डिस्काउंट दिया जाएगा।
बॉन्ड 8 साल के बाद होंगे मैच्योर
इन बॉन्ड को बैंक, स्टॉक होल्डिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड, चुनिंदा पोस्ट ऑफिस के अलावा स्टॉक एक्सचेंज के माध्यम से भी खरीद सकते हैं। ये बॉन्ड्स 8 साल के बाद मैच्योर होंगे। जिसका मतलब है कि 8 साल के बाद इन्हें बेचकर पैसा निकाला जा सकता है। इसके अलावा निवेशक 5वें, 6वें या 7वें साल भी बॉन्ड को बेच सकते हैं।
बॉन्ड खरीदने का माध्यम
बता दें कि बॉन्ड खरीदने के लिए आप डीडी, चेक या फिर ऑनलाइन भुगतान कर सकते हैं। कैश पेमेंट की भी सुविधा है। तो वहीं कैश में अधिकतम 20 हजार रुपए की कीमत के ही बॉन्ड खरीदे जा सकते हैं। देश का कोई भी इंडिविजुअल, हिंदू अनडिवाइडेड फैमिली, ट्रस्ट, यूनिवर्सिटीज और चैरिटेबल संस्थाएं इस बॉन्ड को खरीद सकती हैं। निवेशके को कम से कम एक ग्राम या उसके गुणक यानी 1 ग्राम, 2 ग्राम के रुपए में बॉन्ड खरीद सकते हैं।
इंडिविजुअल 500 ग्राम और हिंदू अनडिवाइडेड फैमिली एक साल के दौरान अधिकतम 4 किलो सोने की कीमत के बराबर तक का बॉन्ड खरीद सकते हैं। संस्थाओं, ट्रस्ट को 20 किलोग्राम तक की कीमत का बॉन्ड खरीदने की छूट है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications