मूडीज इंवेस्टर्स सर्विसेज ने गुरुवार को कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर 2018 में 7.4 प्रतिशत रहेगी, जबकि 2019 में इसके 7.3 प्रतिशत रहने की संभावना है।
मूडीज इंवेस्टर्स सर्विसेज ने गुरुवार को कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर 2018 में 7.4 प्रतिशत रहेगी, जबकि 2019 में इसके 7.3 प्रतिशत रहने की संभावना है। मूडीज के अनुसार इसका बड़ा कारण कर्ज की लागत बढ़ना है, इससे घरेलू मांग घटेगी।

मूडीज ने अपनी वैश्विक वृहद परिदृश्य 2019-20 रपट में कहा है कि 2018 की पहली छमाही में भारतीय अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर 7.9 प्रतिशत रही है। उसके अनुसार वृद्धि दर में यह उछाल नोटबंदी के बाद की तिमाही के तुलनात्मक आधार का प्रभाव दर्शाता है।
इस रपट के अनुसार उूंची ब्याज दर से कर्ज की लागत पहले ही बढ़ चुकी है। मूडीज ने कहा कि उसे उम्मीद है कि भारतीय रिजर्व बैंक 2019 में नीतिगत ब्याज दरों को स्थिर बनाए रखेगा। इससे घरेलू मांग घटेगी।
मूडीज का कहना है कि उपरोक्त कारणों से अगले कुछ सालों में भारतीय अर्थव्यवस्था की स्पीड धीमी गति से वृद्धि करेगी। 2019 और 2020 में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि दर 7.3 प्रतिशत रहेगी जो 2018 के दौरान 7.4 प्रतिशत रहने की उम्मीद है।
रपट में यह भी कहा गया है कि भारत की आर्थिक वृद्धि को लेकर सबसे बड़ा नकारात्मक जोखिम इसके वित्तीय क्षेत्र से जुड़ी चिंताएं हैं। रपट के अनुसार कच्चे तेल की वैश्विक कीमतों में तेजी का प्रभाव और रुपए में गिरावट से घरेलू उपभोग की लागत बढ़ी है, साथ ही घरेलू व्यय की क्षमता पर दबाव पड़ा है।
कड़ी मौद्रिक नीति से कर्ज की लागत पहले ही बढ़ चुकी है। मूडीज ने 2019 और 2020 में वैश्विक अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर भी धीमी रहने की संभावना जताई है। इसके 2.9 प्रतिशत रहने के आसार हैं जबकि 2018 और 2017 में वैश्विक वृद्धि अनुमानित 3.3 प्रतिशत रही है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications