कारोबारी सप्ताह के आखिरी दिन शेयर बाजार में फिर गिरावट नजर आ रही है। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी आज फिर लाल निशान के साथ खुले हैं। फिलहाल, इस समय बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स जहां -0.2 फीसदी की गिरावट के साथ 35168.73 के स्तर पर कारोबार कर रहा है तो वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी -0.1 फीसदी की गिरावट के साथ 10585.30 के स्तर पर कारोबार करते नजर आ रहा है।

निफ्टी बैंक हल्की सी 0.01 फीसदी की बढ़त देखने को मिल रही है। जबकि निफ्टी का आईटी सेक्टर -0.4 फीसदी की गिरावट के साथ आज कारोबार कर रहा है।
अगर मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों की बात करें तो यहां पर खरीदारी के साथ कारोबार होने का आसार नजर आ रहा है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स जहां 0.4 फीसदी की बढ़त के साथ 14908.59 के स्तर पर कारोबार कर रहा है तो वहीं बीएसई के स्मॉलकैप इंडेक्स भी 0.2 फीसदी की बढ़त के साथ 14627.05 के स्तर पर कारोबार करते नजर आ रहा है।
इसके अलावा बीएसई कैप गुड्स, हेल्थ केयर और ऑयल एण्ड गैस में बढ़त के साथ कारोबार हो रहा है। जबकि कॉन्स ड्यूरेबल्स, बीएसई एफएमसीजी, मेटल और बीएसई टेक में गिरावट के साथ कारोबार हो रहा है।
आज की टॉप गेनर्स कंपनियों की बात करें तो भारती इंफ्राटेल, अदानी पोर्ट्स, यस बैंक, एचपीसीएल और आईओसी में बढ़त के साथ कारोबार हो रहा है। जबकि टॉप लूजर्स कंपनियों में भारती एयरटेल, विप्रो, सिपला, हिंडाल्को और जेएसडब्लू गिरावट के साथ कारोबार कर रही हैं।
एशियाई बाजार में भी गिरावट देखने को मिल रही है। इस समय जापान का बाजार निक्केई जहां -0.9 फीसदी की गिरावट के साथ 22283.98 के स्तर पर कारोबार कर रहा है तो वहीं हैंग सेंग -2.3 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है जबकि स्ट्रेट्स टाइम्स भी -0.7 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है।


Click it and Unblock the Notifications