नोटबंदी के दो साल बाद देश में होने वाले डिजिटल लेनदेन में काफी बढ़ोतरी हुई है। इस साल अगस्त में देश में 244.81 करोड़ डिजिटल लेनदेन हुए। यह आंकड़ा अक्टूबर, 2016 से अब तक हुए डिजिटल लेनदेन में तीन
नोटबंदी के दो साल बाद देश में होने वाले डिजिटल लेनदेन में काफी बढ़ोतरी हुई है। इस साल अगस्त में देश में 244.81 करोड़ डिजिटल लेनदेन हुए। यह आंकड़ा अक्टूबर, 2016 से अब तक हुए डिजिटल लेनदेन में तीन गुना से अधिक की बढ़ोतरी को दिखाता है। बता दें कि सूचना-प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने डिजिटल लेनदेन को लेकर शुक्रवार को आंकड़े जारी किये है।

इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना-प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने एक बयान जारी कर कहा कि नए भुगतान माध्यम- भीम यूपीआई, आधार आधारित भुगतान प्रणाली एईपीएस और राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिक टोल संग्रह एनईटीसी ने व्यक्ति से व्यक्ति एवं व्यक्ति से कंपनी के बीच भुगतान को बढ़ावा देकर डिजिटल भुगतान के तंत्र को पूरी तरह बदल दिया है।
वहीं आंकड़ों पर गौर किया जाए तो पता चलता है कि अक्टूबर, 2016 में 79.67 करोड़ डिजिटल लेनदेन हुए थे। अगस्त, 2018 में यह आंकड़ा 207 प्रतिशत बढ़कर 244.81 करोड़ तक पहुंच गया। अगस्त, 2018 में कुल 204.86 लाख करोड़ रुपए मूल्य के डिजिटल लेनदेन हुए। यह 88 प्रतिशत की वृद्धि को दिखाता है।
वहीं इस बात से भी अवगत कराया गया हैं कि पिछले दो साल में भारत में डिजिटल भुगतान लेनदेन में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। सरकार ने सिस्टम में से काले धन को खत्म करने के लिए 8 नवंबर, 2016 को पुराने 500 और 1000 रुपए के नोटों को प्रतिबंधित कर दिया था। इस कदम से भुगतान के ऑनलाइन माध्यम को अपनाने में बड़ी मदद मिली है।
भीम और यूपीआई पर काफी लेनदेन
हांलाकि नए भुगतान मंच की उच्च वृद्धि को दिखाते हुए मंत्रालय ने कहा है कि अक्टूबर 2016 में भीम-यूपीआई पर लेनदेन 1.03 लाख थे, जिनका मूल्य 48 करोड़ रुपए थ। जबकि अक्टूबर 2018 में यह संख्या बढ़कर 48.2 करोड़ हो गई, जिसका मूल्य 74,978.2 करोड़ रुपए था।
अक्टूबर 2016 में आधार आधारित भुगतान सर्विस पर लेनदेन की संख्या 2.57 करोड़ और मूल्य 221 करोड़ रुपए था, जो अक्टूबर 2018 में बढ़कर क्रमश: 15.07 करोड़ और 5,893 करोड़ रुपए हो गया।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications