अक्टूबर महीने में महंगाई के मोर्चे पर थोड़ी राहत मिली है। जी हां फल, प्रोटीन वाले उत्पाद और खाने-पीने की वस्तुओं के दाम घटने से अक्टूबर में खुदरा मुद्रास्फीति घटकर 3.31 प्रतिशत पर आ गई है।
अक्टूबर महीने में महंगाई के मोर्चे पर थोड़ी राहत मिली है। जी हां फल, प्रोटीन वाले उत्पाद और खाने-पीने की वस्तुओं के दाम घटने से अक्टूबर में खुदरा मुद्रास्फीति घटकर 3.31 प्रतिशत पर आ गई है। यह इसका एक साल का निचला स्तर है। उपभोक्ता मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति सितंबर, 2018 में 3.7 प्रतिशत पर और अक्टूबर, 2017 में 3.58 प्रतिशत पर थी। यह खुदरा मुद्रास्फीति का सितंबर, 2017 के बाद का निचला स्तर है। उस समय यह 3.28 प्रतिशत थी।
अक्टूबर महीने के लिए सीपीआई का यह आंकड़ा अर्थशास्त्रियों के 3.67 फीसद के अनुमान से काफी कम हैं और यह भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के मध्यम अवधि के लक्ष्य के दायरे में है।
अक्टूबर महीने में कोर महंगाई दर 6.2 फीसद रही है जबकि इसके 5.8 फीसद रहने का अनुमान लगाया गया था। वहीं ईंधन और बिजली की महंगाई दर 8.55 फीसद रही जो कि सितंबर में 8.47 फीसद रही थी। हांलाकि मासिक आधार पर अक्टूबर में कपड़ों और जूतों की महंगाई दर 4.64 फीसद से घटकर 3.25 फीसद रही।
खाने पीने से जुड़ी चीजों की महंगाई दर में आई कमी
मासिक आधार पर अक्टूबर में घरेलू मंहगाई दर 7.07 फीसद से घटकर 6.55 फीसद पर आ गई, जबकि सब्जियों की मंहगाई दर -4.15 फीसद से घटकर -8.06 फीसद रही। वहीं दालों की मंहगाई दर -8.58 फीसद से घटकर -10.28 फीसद पर आ गई।
खुदरा महंगाई का इस साल का प्रदर्शन
जनवरी के मुकाबले इस साल लगभग हर महीने खुदरा महंगाई के आकड़ों ने सुधार दिखाया है। हांलाकि इसमें उतार चढ़ाव जारी रहा। इन आंकड़ों के हिसाब से इस साल अक्टूबर महीने में खुदरा महंगाई दर सबसे कम रही है।
सितंबर में ग्रोथ के मोर्चे पर मिली राहत
सितंबर महीने के दौरान ग्रोथ के मोर्चे पर बड़ी राहत देखने को मिली है। सितंबर में आईआईपी ग्रोथ अगस्त के मुकाबले 4.5 फीसद रही। अगस्त में यह 4.3 फीसद रही थी। मासिक आधार पर सितंबर में माइनिंग सेक्टर की ग्रोथ -0.4 फीसद से बढ़कर 0.2 फीसद, मैन्युफैक्चरिंग की ग्रोथ 4.6 फीसद पर, इलेक्ट्रिसिटी सेक्टर की ग्रोथ 7.6 फीसद से बढ़कर 8.2 फीसद और कैपिटल गुड्स की ग्रोथ 5 फीसद से बढ़कर 5.8 फीसद रही।
हालांकि सितंबर महीने में इंटरमीडिएट गुड्स की ग्रोथ में गिरावट देखने को मिली है और ये इस महीने 2.4 फीसद से घटकर 1.4 फीसद पर आ गई। लेकिन कंज्यूमर ड्यूरबेल्स की ग्रोथ 5.2 फीसद पर बरकरार रही है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications