फ्लिपकार्ट के सीईओ बिन्नी बंसल ने कंपनी से इस्तीफा दे दिया है। फ्लिपकार्ट को खरीदने वाली कंपनी वॉलमार्ट का कहना हैं कि उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है।
फ्लिपकार्ट के सीईओ बिन्नी बंसल ने कंपनी से इस्तीफा दे दिया है। फ्लिपकार्ट को खरीदने वाली कंपनी वॉलमार्ट का कहना हैं कि उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है।
जी हां यह वॉलमार्ट ने फ्लिपकार्ट में बड़ा बदलाव किया है। कंपनी के को-फाउंडर और सीईओ बिन्नी बंसल ने इस्तीफा दे दिया है। वॉलमार्ट के मुताबिक जांच के चलते बिन्नी बंसल ने इस्तीफा दिया। वहीं बिन्नी बंसल ने जांच के कारण इस्तीफे की बात का नकारा है।
कृष्णमूर्ति फ्लिपकार्ट के सीईओ पद को संभालेंगे
हांलाकि इन सब के बीच हम आपको बता दें कि कृष्णमूर्ति फ्लिपकार्ट के सीईओ पद पर बने रहेंगे। बिन्नी बंसल पर निजी तौर पर गड़बड़ी करने का आरोप लगा है।
जिस कारणस्वरूप फ्लिपकार्ट ने कहा है उनका इस्तीफा तुरंत स्वीकार कर लिया गया है। वॉलमार्ट ने एक बयान में कहा है कि जांच में बिन्नी के खिलाफ सबूत नहीं मिले। हालांकि इस दौरान बिन्नी ने जिस तरह से व्यवहार किया इसमें खामियां मिली है। इसमें पारदर्शिता की कमी थी। इसी कारण उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया।
उत्तराधिकारी की योजना पर फिलहाल काम जारी
वॉलमार्ट का कहना हैं कि वो फ्लिपकार्ट में उत्तराधिकारी की योजना पर काम कर रही है। फिलहाल अभी कल्याण कृष्णमूर्ति फ्लिपकार्ट के सीईओ के तौर पर बने रहेंगे। अब इसमें मिंत्रा और जबॉन्ग को भी शामिल कर दिया गया है। अनंत नारायण मिंत्रा और जबॉन्ग के सीईओ बने रहेंगे पर वो कृष्णमूर्ति को रिपोर्ट करेंगे। वहीं समीर निगम फोन पे के सीईओ बने रहेंगे। कल्याण और समीर दोनों बोर्ड को रिपोर्ट करेंगे।
वॉलमार्ट ने फ्लिपकार्ट को 16 अरब डॉलर में 77% हिस्सेदारी ली
इससे पहले मई में वॉलमार्ट ने फ्लिपकार्ट को 1.05 लाख करोड़ रुपए 16 अरब डॉलर में खरीदा था। वॉलमार्ट का फ्लिपकार्ट में 77 फीसदी हिस्सा है। इस डील में दूसरे को-फाउंडर सचिन बंसल को अपना 5.5 फीसदी हिस्सा बेचना पड़ा था। इसके बाद वो कंपनी से बाहर हो गए थे। अब दोनों की को-फाउंडर की फ्लिपकार्ट से विदाई हो चुकी है।
2009 में अमृतसर में पहला स्टोर खुला
सचिन बंसल और बिन्नी बंसल ने 2007 में बेंगलुरू में फ्लिपकार्ट की स्थापना की। बता दें कि दोनों 2005 में आईआईटी दिल्ली में मिले थे और अमेजन में साथ काम किया था। उन्होंने ऑनलाइन किताबें बेचने से कारोबार शुरू किया था। इनकी कंपनी ने जॉन वुड्स की 'लीविंग माइक्रोसॉफ्ट टू चेंज दी वर्ल्ड' पहली किताब के तौर पर बेची थी।
फ्लिपकार्ट 2011 में सिंगापुर में पंजीकृत हुई थी। दूसरी तरफ वॉलमार्ट ने भारत में 2007 में कारोबार शुरू किया था। वहीं मई 2009 में अमृतसर में पहला स्टोर खोला था। अब वॉलमार्ट के पास भारत में फ्लिपकार्ट जैसी और भी बहुत सारी बड़ी कंपनी है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications