रिलायंस इंडस्ट्रीज अब ऑनलाइन मार्केट में अलीबाबा और अमेजन को टक्कर देने की तैयारी में है। जल्द ही इंडस्ट्रीज करोबार के लिए दुनिया का सबसे बड़ा ऑनलाइन- ऑफलाइन प्लेटफॉर्म लेकर आयेगी।
रिलायंस इंडस्ट्रीज अब ऑनलाइन मार्केट में अलीबाबा और अमेजन को टक्कर देने की तैयारी में है। जल्द ही इंडस्ट्रीज करोबार के लिए दुनिया का सबसे बड़ा ऑनलाइन- ऑफलाइन प्लेटफॉर्म लेकर आयेगी। सोमवार को मेक इन उड़ीसा कॉन्क्लेव-2018 को संबोधित करते हुए रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कहा कि कंपनी दुनिया का सबसे बड़ा ऑनलाइन-ऑफलाइन प्लेटफॉर्म तैयार कर रही है। जिसमे करीब 3 करोड़ कारोबारी अपना सामान बेच सकेंगे।
छोटे हो या बड़े हर एक व्यापारियों को मिलेगा मौका
रिलायंस अपने रिटेल स्टोर के जरिए बाजार में पहले से ही मौजूद है और कंपनी अब ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर भी अपनी मौजूदगी बड़े स्तर पर दर्ज कराने जा रही है। रिलायंस के प्लेटफार्म पर कई छोटे-बड़े व्यापारियों को व्यापार करने का मौका मिलेगा।
रिलायंस के ई-कॉमर्स मार्केट में उतरने से अमेजन, अलीबाबा, फ्लिपकार्ट, स्नैपडील जैसी पहले से जमी -जमाई कंपनियों को कड़ा मुकाबला मिलेगा। ऑनलाइन से ऑफलाइन मॉडल पर काम करने के कारण इसका फायदा छोटे दुकानदारों को होगा।
युवा पीढ़ी के लिए रोजगार की संभावना भी बढ़ेगी
रिलायंस के प्रमुख का कहना हैं कि हम ओडिशा को डिजिटल के क्षेत्र में देश में सबसे आगे ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। ओडिशा में प्रति व्यक्ति डाटा का इस्तेमाल सबसे ज्यादा है।रिलायंस जियो गांव और शहरों को जोड़ने का काम कर रहा है।
उन्होंने कहा कि दुनिया में जिंदगी का हर क्षेत्र डिजिटल होने की ओर बढ़ रहा है। हमारा लक्ष्य ग्रामीण ओडिशा में शिक्षा और स्वास्थ्य को डिजिटली इंप्रूव करने का है। इससे यहां के युवा पीढ़ी के लिए रोजगार की संभावनाएं भी बढ़ेगी।
उसी दिन मिलेगी डिलीवरी
इतना ही नहीं खुशी की बात तो यह हैं कि रिलायंस का प्लान है कि वो देश के छोटे से छोटे शहरों में भी सामान का ऑर्डर मिलने के बाद उसी दिन या फिर 24 घंटों के अंदर डिलीवरी करेगा। ऐसा करने से लोग ज्यादा से ज्यादा सामान खरीदेंगे। लोगों को रिलायंस द्वारा मोबाइल फोन और इलेक्ट्रोनिक्स के सामान पर की गयी एक्सक्लूसिव डील के बारे में भी पता चलता रहेगा।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications