घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ बुधवार को देखने को मिली। रुपए में मजबूती, क्रूड ऑयल में नरमी और एशियाई बाजारों से मिले संकेतों से बाजार को सपोर्ट मिला।
घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ बुधवार को देखने को मिली। रुपए में मजबूती, क्रूड ऑयल में नरमी और एशियाई बाजारों से मिले संकेतों से बाजार को सपोर्ट मिला। जिससे सेंसेक्स 186 अंक चढ़कर 35,330 के स्तर पर खुला। वहीं निफ्टी 52 अंक की उछाल के साथ 10,634 के स्तर पर ओपन हुआ। शुरुआती कारोबार में आई को छोड़ सभी सेक्टर में खरीददारी दिख रही है। क्रूड में नरमी से एचपीसीएल, आईओसी और बीपीसीएल में 5% से ज्यादा की तेजी है। सन फार्मा में 2.89 फीसदी की गिरावट है।

मिडकैप-स्मॉलकैप शेयरों में भी बढ़त
लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी तेजी नजर आ रही है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.31 फीसदी बढ़ा है जबकि निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स में 0.68 फीसदी की बढ़त है। बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 0.22 फीसदी उछला है।
आज के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स
कारोबार के दौरान हैवीवेट शेयरों में एशियन पेंट्स, टाटा स्टील, मारुति, टाटा मोटर्स, ओएनजीसी, एसबीआई, आरआईएल, एचडीएफसी, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, आईटीसी में बढ़त है। हालांकि सन फार्मा, विप्रो, इंफोसिस, टीसीएस में गिरावट है।
निफ्टी पर 11 में से 8 इंडेक्स में बढ़त
निफ्टी पर सेक्टोरल इंडेक्स में 11 में से 8 इंडेक्स में बढ़त के साथ कारोबार हो रहा है। बैंक निफ्टी 0.62 फीसदी बढ़कर 25,927.70 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। ऑटो इंडेक्स 0.34 फीसदी, एफएमसीजी इंडेक्स 0.41 फीसदी, मेटल इंडेक्स 0.72 फीसदी, पीएसयू बैंक इंडेक्स 0.80 फीसदी और रियल्टी इंडेक्स 0.14 फीसदी बढ़ा है। हालांकि निफ्टी आईटी इंडेक्स 1.96 फीसदी, मीडिया इंडेक्स 1.43 फीसदी और फार्मा इंडेक्स 1.16 फीसदी बढ़ा है।
क्रूड में 6 फीसदी की गिरावट
जबकि अगले साल तेल की मांग घटने के ओपेक के अनुमान से क्रूड में 6 फीसदी तक की भारी गिरावट देखने को मिली है। वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने सऊदी अरब, ओपेक से प्रोडक्शन नहीं घटाने को कहा है। फिलहाल ब्रेंट क्रूड 65.5 डॉलर के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं नायमैक्स पर डब्ल्यूटीआई क्रूड 0.25 फीसदी की गिरावट के साथ 55.5 डॉलर पर कारोबार कर रहा है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 8 अप्रैल को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में जोरदार उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Kal Ka Mausam Kaisa Rahega: दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार से मुंबई तक ओलावृष्टि की चेतावनी

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं

LPG Gas Cylinder: अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस सिलेंडर! जानें छोटे LPG सिलेंडर कैसे मिलेगा?

Weather Forecasts: दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न! इतने दिनों तक बारिश और तूफान का अलर्ट!

RBI रेपो रेट स्थिर: अब FD और PPF में पैसा लगाने का सही तरीका जानें



Click it and Unblock the Notifications