सोने में मांग के कारण आज भाव में अच्छी तेजी आ गई। सर्राफा बाजार में सोने, चांदी के भाव में आज बढ़िया तेजी रही। सोने के भाव में 2 दिन से गिरावट जारी थी।
सोने में मांग के कारण आज भाव में अच्छी तेजी आ गई। सर्राफा बाजार में सोने, चांदी के भाव में आज बढ़िया तेजी रही। सोने के भाव में 2 दिन से गिरावट जारी थी। दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने का भाव आज 350 रुपए चढ़कर 32,250 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। इसमें अच्छे वैश्विक संकेतों का योगदान रहा।

वहीं चांदी का भाव 450 रुपए तेज होकर 37,900 रुपए प्रति किलो हो गया। इंडस्ट्री यूनिट की मांग के कारण भाव में ये तेजी आई।ट्रेडर्स के मुताबिक अच्छे ग्लोबल संकेतों से डॉलर में गिरावट आई। डॉलर 16 महीने की ऊंचाई पर था। इस कारण लोगों ने सोने की खरीदारी शुरू कर दी। इसके अलावा स्थानीय ज्वेलर्स ने नई खरीद की। पिछले 2 दिन में सोने के भाव में 250 रुपए की गिरावट आई थी। भारत में सोने के भाव से रूबरू होने के लिए यहां क्लिक करें।
दिल्ली के सर्राफा बाजार में 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 350-350 रुपए चढ़कर क्रमश: 32,250 रुपए और 32,100 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गये। दूसरी तरफ आठ ग्राम वाली गिन्नी 24,800 रुपए पर स्थिर रही। साप्ताहिक आपूर्ति वाली चांदी 452 रुपए तेज होकर 36,671 रुपए प्रति किलोग्राम रह गयी। चांदी सिक्का लिवाल 73 हजार रुपए और सिक्का बिकवाल 74 हजार रुपए प्रति सैकड़ा पर स्थिर रहे। भारत में चांदी के भाव जानने के लिए यहां क्लिक करें।


Click it and Unblock the Notifications