गुरुवार को रुपए में मजबूती और एशियाई बाजारों से मिले संकेतों से शेयर बाजार की सपाट शुरुआत हुई। आईटी, फार्मा और बैंक शेयरों में तेजी सेशुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 109 अंक चढ़कर 35,251 के स्तर पर
गुरुवार को रुपए में मजबूती और एशियाई बाजारों से मिले संकेतों से शेयर बाजार की सपाट शुरुआत हुई। आईटी, फार्मा और बैंक शेयरों में तेजी से शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 109 अंक चढ़कर 35,251 के स्तर पर पहुंच गया। वहीं निफ्टी भी 10,600 के पार होने में कामयाब हुआ। कोटक बैंक में ब्लॉक डील की वजह से 2 फीसदी तक उछाल आया। इंफोसिस विप्रो, टीसीएस में 1 फीसदी से ज्यादा की तेजी आई है। हालांकि यस बैंक 4 फीसदी तक गिरा।

मिडकैप-स्मॉलकैप शेयरों में दबाव
लार्जकैप के मुकाबले मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में दबाव दिख रहा है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स सपाट है जबकि निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स में 0.06 फीसदी की हल्की गिरावट है। बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 0.15 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है।
आज के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स
कारोबार के दौरान दिग्गज शेयरों में हीरो मोटोकॉर्प, विप्रो, कोटक बैंक, सन फार्मा, इंफोसिस, एलएंडटी, टाटा मोटर्स, अडानी पोर्ट्स, एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक, टीसीएस , आईटीसी में तेजी है। वहीं यस बैंक, एमएंडएम, टाटा स्टील, आईसीआईसीआई बैंक, ओएनजीसी, आरआईएल, एचडीएफसी , बजाज ऑटो, मारुति, पावरग्रिड में गिरावट है।
बुधवार तेज उतार-चढ़ाव देखने को मिला
हांलाकि अमेरिकी बाजार में बुधवार तेज उतार-चढ़ाव देखने को मिला। एसएंडपी 500 इंडेक्स में लगातार पांचवें दिन कमजोरी देखने को मिली। बैंकिंग शेयरों में कमजोरी से डाओ जोंस 206 अंक गिरकर 25,081 के स्तर पर बंद हुआ। नैस्डैक 65 अंक की गिरावट के साथ 7,136 के स्तर पर बंद हुआ। एसएंडपी 500 इंडेक्स 21 अंक टूटकर 2,702 के स्तर पर बंद हुआ।
क्रूड में कमजोरी देखने को मिली
ग्लोबल बाजार में कच्चे तेल में गिरावट देखने को मिल रही है। ब्रेंट क्रूड 0.4 फीसदी गिरकर 65.9 डॉलर पर कारोबार कर रहा है। नायमैक्स पर डब्ल्यूटीआई क्रूड 0.6 फीसदी फिसलकर 55.9 डॉलर पर कारोबार कर रहा है।
25 पैसे मजबूती के साथ खुला रुपया
गुरुवार को रुपए की शुरुआत मजबूती के साथ हुई। डॉलर के मुकाबले रुपया 25 पैसे की बढ़त के साथ 72.06 के स्तर पर खुला। वहीं बुधवार को रुपया 36 पैसे की जोरदार मजबूती के साथ 72.31 के स्तर पर बंद हुआ। डॉलर के मुकाबले रुपए की शुरुआत भी बढ़त के साथ हुई थी। रुपया 51 पैसे की बढ़त के साथ 72.16 के स्तर पर खुला था। रुपए में मंगलवार को भी मजबूती आई थी। रुपया 23 पैसे की बढ़त के साथ 72.66 के स्तर पर बंद हुआ था।
More From GoodReturns

IndiGo Share: इंडिगो का शेयर करीब 10% तक भागा, निवेश से पहले कंपनी और CEO के बारे में जान लीजिए

Stock Market Crash: शेयर बाजार में हाहाकार, Sensex 1,700 अंक टूटा तो Nifty 24,300 के नीचे फिसला

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट



Click it and Unblock the Notifications