यहां पर आपको भारत के विभिन्न शहरों जैसे की दिल्ली, लखनऊ, मुंबई, कोलकाता और जयपुर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों के बारे में बताएंगे।
तेल की कीमतों में कटौती का दौर अभी भी जारी है। दिल्ली में आज भी पेट्रोल डीजल की कीमतों में कटौती हुई है। साथ ही लंबे समय के बाद राजधानी में डीजल की कीमत 72 रुपए प्रति लीटर से नीचे आई है। आज कटौती के बाद दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 76.91 रुपए प्रति लीटर पहुंच गई है। तो वहीं शुक्रवार को दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 77.10 रुपए प्रति लीटर थी। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार दिल्ली में डीजल 71.74 रुपए प्रति लीटर पहुंच गया है।

तो वहीं मुंबई में शनिवार को पेट्रोल की कीमत 82.43 रुपए प्रति लीटर पहुंच गई है। जबकि डीजल 75.6 रुपए प्रति लीटर हो गया है। शुक्रवार को मुंबई में पेट्रोल का भाव 82.62 रुपए प्रति लीटर था जबकि कोलकाता में पेट्रोल का दाम 78.85 रुपए प्रति लीटर हो गया है, जबकि डीजल की कीमत 73.60 रुपए प्रति लीटर है। अपने शहर में देखें पेट्रोल के दाम
चेन्नई में पेट्रोल की कीमत कटौती के बाद शनिवार को 79.88 रुपए प्रति लीटर पहुंच गई, जबकि डीजल का भाव 75.83 रुपए प्रति लीटर पहुंच गया है। अपने शहर में देखें डीजल के दाम
आपको बता दें कि इससे पहले पेट्रोल डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही थी। दिल्ली में 6 सितंबर को डीजल की कीमत 71.55 रुपए प्रति लीटर था, उसके बाद तेल की कीमतों में बढ़ोतरी होने से राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में डीजल 4 अक्टूर को 75.45 रुपए प्रति लीटर के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर चला गया था। पेट्रोल की कीमत 9 अगस्त को दिल्ली में 77.06 रुपए लीटर था, जबकि 4 अक्टूर को 84 रुपए प्रति लीटर था।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications