बिग बिलियन डेज सेल, फेस्टिव धमाका डेज और बिग दिवाली सेल के बाद अब फ्लिपकार्ट एक और सेल लेकर आया है।
बिग बिलियन डेज सेल, फेस्टिव धमाका डेज और बिग दिवाली सेल के बाद अब फ्लिपकार्ट एक और सेल लेकर आया है। यह सेल 19 नवंबर से शुरु होकर 22 नवंबर तक चलेगी। चार दिन की इस मोबाइल बोनांजा सेल में लोग सभी टॉप ब्रांड्स के मोबाइल फोन डिस् काउंटेड रेट्स पर खरीद पायेंगे।
सभी बड़े और लोकप्रिय ब्रांड्स के फोन होंगे
आपको बता दें कि सेल के दौरान सभी बड़े ब्रांड्स के फोन मौजूद होंगे। शाओमी, रियलमी, नोकिया, गूगल, आसुस समेत सभी बड़े और लोकप्रिय ब्रांड्स के फोन इस से में मौजूद होंगे। स्मार्टफोन पर तो भारी छूट दी ही जाएगी। इसके साथ ही फ्लिपकार्ट 4जी इनेबल्ड सस्ते फोन पर भी डिस्काउंट देगी। एंड्रायड फोन के अलावा सेल में कुछ iPhones पर भी डिस्काउंट मिलेगा।
नो-कॉस्ट ईएमआई का ऑप्शन
वहीं सिर्फ 99 रुपए में कंप्लीट मोबाइल प्रोटेक्शन प्लान कस्टमर्स को उपलब्ध कराया जाएगा जिसमें चोरी को भी शामिल किया जाएगा। एचडीएफसी बैंक के कार्ड्स से शॉपिंग करने पर अतिरिक्त डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा फोन के लिए एक्सचेंज ऑफर भी होंगे और 499 प्रति माह कीमत पर नो-कॉस्ट ईएमआई का ऑप्शन भी मिलेगा।
इन फोन पर डिस्काउंट
- Google pixel 2 XL के 64 जीबी वाले मॉडल पर 4500 रुपए का डिस्काउंट मिलेगा। इससे इस फोन की कीमत सिर्फ 40,999 रुपए रह जाएगी।
- Asus ZenFone Max Pro M1 का 3जीबी वाला मॉडल सिर्फ 9,999 रुपए में मिलेगा। इसकी वास्तविक कीमत 10,999 रुपए है। ZenFone Max Pro M1 के 4जीबी वाला मॉडल अपनी असल कीमत 12,999 रुपए से दो हजार रुपए कम में मिलेगा। इसका डिस्काउंटेड प्राइज 10,999 रुपए रहेगा।
- Poco F1 भी 4,000 रुपए के डिस्काउंट पर मिलेगा। इतना ही नहीं सेल के दौरान Poco F1 खरीदने के इच्छुक कस्टमर्स के लिए फ्लिपकार्ट 2000 रुपए का एक्सचेंज ऑफर भी देगी।
- Redmi Note 5 Pro का 4जीबी रैम, 64 जीबी स्टोरेज वाला मॉडल 13,999 रुपए में उपलब्ध होगा। चीनी फोन निर्माता कंपनी ने Redmi Note 5 Pro, Redmi Y2 और Mi A2 की कीमतों में 1000 रुपए की कटौती की है।
- LG Q Stylus फोन एक्सचेंज ऑफस में 5,000 रुपए के डिस्काउंट पर मिलेगा। Vivo X21 के 6जीबी रैम और 128 जीबी मैमोरी वाले मॉडल का एक्सचेंज प्राइज 6,000 रुपएस होगा।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 8 अप्रैल को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में जोरदार उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Kal Ka Mausam Kaisa Rahega: दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार से मुंबई तक ओलावृष्टि की चेतावनी

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं

LPG Gas Cylinder: अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस सिलेंडर! जानें छोटे LPG सिलेंडर कैसे मिलेगा?

Weather Forecasts: दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न! इतने दिनों तक बारिश और तूफान का अलर्ट!



Click it and Unblock the Notifications