अटल पेंशन योजना एपीवाई के तहत पेंशन की राशि को बढ़ाकर हर महीने 10,000 रुपये तक किये जाने की व्यवहार्यता को परखने के लिए पेंशन फंड नियामक पीएफआरडीए अपने पोर्टफोलियो का मूल्यांकन कर रहा है।
अटल पेंशन योजना एपीवाई के तहत पेंशन की राशि को बढ़ाकर हर महीने 10,000 रुपये तक किये जाने की व्यवहार्यता को परखने के लिए पेंशन फंड नियामक पीएफआरडीए अपने पोर्टफोलियो का मूल्यांकन कर रहा है। इस बात की जानकारी शीर्ष अधिकारी ने दी है। अटल पेंशन योजना के तहत मिलने वाली 5000 रुपये तक की पेंशन राशि को दोगुना करने के लिए इससे पहले भी प्रस्ताव किया गया था।
अटल पेंशन योजना एक गारंटीशुदा पेंशन योजना
हांलाकि पेंशन निधि विनियामक एवं विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए) के चेयरमैन हेंमत जी कॉन्ट्रेक्टर का कहना हैं कि अटल पेंशन योजना एक गारंटीशुदा पेंशन योजना है। सरकार पर इसकी प्रतिबद्धता को पूरा करने का दायित्व है।
ऐसे में सरकार पर कितनी जिम्मेदारी पड़ सकती है, इसके लिये कितनी जरूरत होगी। हम अपने पोर्टफोलियो का वास्तविक मूल्यांकन कर रहे हैं ताकि हमें यह पता चल सके कि क्या सरकार को गारंटी दायित्व पूरा करने के लिये कुछ करने की जरूरत होगी या फिर इसकी आवश्यकता नहीं होगी।
दिसंबर तक मूल्यांककों की परीक्षण प्रक्रिया खत्म हो जाएगी
बता दें कि इस प्रक्रिया के दिसंबर तक पूरा होने की उम्मीद है। कॉन्ट्रेक्टर की माने तो एक बार इसको लेकर स्थिति स्पष्ट हो जाये तो सरकार अटल पेंशन योजना के दायरे को बढ़ा सकती है।
पेंशन राशि दोगुनी होने का योजना को वास्तविकता में बदलने में कितना समय लगेगा इस पर उन्होंने कहा कि दिसंबर तक मूल्यांककों की परीक्षण प्रक्रिया खत्म हो जाएगी और उसके बाद कोई भी ठोस कदम अगले वर्ष फरवरी या मार्च तक ही उठाया जा सकेगा।
अटल पेंशन योजना के तहत पांच पेंशन स्लैब
वहीं वित्त मंत्रालय ने इस साल जून में कहा था कि अटल पेंशन योजना के तहत पेंशन की राशि बढ़ाने की जरूरत है। इसके लिए पीएफआरडीए द्वारा भेजे गये प्रस्ताव पर सरकार गौर कर रही है। कंट्रैक्टर ने जून में कहा था कि इस समय अटल पेंशन योजना के तहत हमारे पांच पेंशन स्लैब हैं। बता दें कि यह स्लैब एक हजार से लेकर 5 हजार रुपये मासिक तक के है।
बाजार से इस बात को लेकर काफी चर्चा हैं कि पेंशन राशि कम है और यह बढ़नी चाहिए। क्योंकि कई लोगों का मानना हैं कि 60 साल की उम्र में 5000 रुपये की राशि आज से 20 से 30 साल बाद बहुत कम होगी। पीएफआरडीए को उम्मीद है कि चालू वित्त वर्ष में अटल पेंशन योजना के खाताधारकों की संख्या 1.5 करोड़ तक पहुंच जायेगी।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications