बुधवार को एक बार फिर शेयर बाजार धड़ाम हो गया है। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान के साथ खुले हैं। फिलहाल, इस समय बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स जहां -0.6 फीसदी की गिरावट के साथ 35264.33 के स्तर पर कारोबार कर रहा है तो वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी -0.4 फीसदी की गिरावट के साथ 10604.70 के स्तर पर कारोबार करते नजर आ रहा है।

जबकि निफ्टी बैंक 0.09 फीसदी की हल्की बढ़त के साथ 26136.00 के स्तर पर कारोबार करते नजर आ रहा है जबकि निफ्टी का आईटी सेक्टर -3.02 फीसदी की गिरावट के साथ आज कारोबार कर रहा है।
अगर मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों की बात करें तो यहां पर मिला-जुला कारोबार देखने को मिल रहा है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स जहा 0.2 फीसदी की बढ़त के साथ 14931.71 के स्तर पर कारोबार कर रहा है तो वहीं बीएसई के स्मॉलकैप इंडेक्स -0.1 फीसदी की गिरावट के साथ 14389.29 के स्तर पर कारोबार करते नजर आ रहा है।
इसके अलावा बीएसई कैप गुड्स, कॉन्स ड्यूरेबल्स, बीएसई मेटल गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं जबकि बीएसई बीएसई एफएमसीजी, ऑयल एण्ड गैस और हेल्थकेयर सेक्टर बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं।
आज की टॉप गेनर्स कंपनियों की बात करें तो डॉ रेड्डीज लैब्स, बीपीसीएल, यस बैंक, आईओसी और एचपीसीएल बढ़त के साथ कारोबार कर रही हैं जबकि टॉप लूजर्स कंपिनयों में इंफोसिस, टीसीएस, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक और पावर ग्रिड कॉर्प गिरावट के साथ कारोबार कर रही हैं।
एशियाई बाजार में भी मिला-जुला कारोबार देखने को मिल रहा है। इस समय जापान का बाजार निक्केई जहां -0.4 फीसदी की गिरावट के साथ 21490.53 के स्तर पर कारोबार कर रहा है तो वहीं हैंग सेंग -0.1 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है जबकि स्ट्रेट्स टाइम्स 0.4 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है।
More From GoodReturns

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications