दो दिन से लगातार हो रही गिरावट के बाद शेयर बाजार गुरुवार को बढ़त के साथ खुला। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी अच्छा कारोबार करते नजर आ रहे हैं। फिलहाल इस समय बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स जहां 143.75 अंकों पर 0.4 फीसदी की बढ़त के साथ 35343.55 के स्तर पर कारोबार कर रहा है तो वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी भी 39.50 अंकों पर 0.3 फीसदी की बढ़त के साथ 10639.50 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों की बात करें तो यहां पर भी खरीदारी का माहौल नजर आ रहा है। बीएसई के मिडकैप इंडेक्स इस समय 0.3 फीसदी की बढ़त के साथ 15039.40 के स्तर पर कारोबार कर रह हे हैं। तो वहीं बीएसई के स्मॉलकैप इंडेक्स 0.5 फीसदी की बढ़त के साथ 14486.62 के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।
तो वहीं निफ्टी बैंक में भी 0.1 फीसदी की बढ़त के साथ 26309.30 के स्तर पर कारोबार हो रहा है जबकि निफ्टी के आईटी सेक्टर 1.3 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार करते दिखाई दे रहे हैं।
इसके अलावा बीएसई के कैप गुड्स, एफएमसीजी, हेल्थकेयर
बीएसई ऑयल एण्ड गैस और बीएसई टेक बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं जबकि बीएसई कॉन्स ड्यूरेबल्स और एफएमसीजी सेक्टर गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं।
आज की टॉप गेनर्स कंपनियों की बात करें तो यस बैंक, टीसीएस, रिलायंस, इंफोसिस और एचडीएफसी बैंक बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं जबकि टॉप लूजर्स कंपनियों में भारती इंफ्राटेल, भारती एयरटेल, एचपीसीएल, जेएसडब्लू और बीपीसीएल गिरावट के साथ कारोबार कर रही हैं।
एशियाई बाजार में आज अच्छा कारोबार देखने को मिल रहा है। इस समय जापान का बाजार निक्केई जहां 0.6 फीसदी की बढ़त के साथ 21637.93 के स्तर पर कारोबार कर रहा है तो वहीं स्ट्रेट्स टाइम्स 0.06 फीसदी की हल्की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है और हैंग सेंग 0.04 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है।


Click it and Unblock the Notifications