आरबीआई की मॉनिटरी पॉलिसी कमेटी की मीटिंग अगले महीने होने वाली है।
आरबीआई की मॉनिटरी पॉलिसी कमेटी की मीटिंग अगले महीने होने वाली है। डन एंड बैडस्ट्रीट इकनॉमी ने अपने अनुमान में कहा कि कृषि उत्पादन में मजबूती और सब्जी और फलों की कीमतों में नरमी से खाद्य मुद्रास्फीति फूड इंफ्लेशन को दायरे में रखने पर मदद मिलेगी।
इस रिपोर्ट में कहा गया है कि सरकार की नई खरीद नीति से आने वाले वक्त में कृषि उपज की कीमतों को समर्थन मिलेगा। फर्म को इस साल नवंबर में कंज्यूमर प्राइज इंडेक्स पर बेस्ड मुद्रास्फीति के 2.8 से 3 प्रतिशत और थोक प्राइज इंडेक्स पर बेस्ड मुद्रास्फीति के 4.8 से 5 प्रतिशत के दायर में रहने की उम्मीद है।

डन एंड ब्रैडस्ट्रीट इंडिया के प्रमुख अर्थशास्त्री अरुण सिंह का कहना हैं कि कच्चे तेल की कीमतों से पैदा होने वाले जोखिम में काफी हद तक कमी आई है, क्योंकि आने वाले वक्त में कीमतों में कमी या सुस्त बने रहने की संभावना है। इसने आंशिक रूप से भारत के चालू खाते के घाटे, राजकोषीय फिसलन और मुद्रास्फीति जोखिम से जुड़ी चिंताओं को कम करने में मदद की है।
वहीं अरुण सिंह ने ये भी कहा कि विदेशी निवेशकों की भारतीय बाजार में वापसी, रुपये की विनिमय दर एक्सचेंज रेट में स्थिरता, औद्योगिक उत्पादन में मजबूती और मुद्रास्फीति में नरमी से इकनॉमिक ग्रोथ में सुधार हुआ है।
हालांकि सिंह के मुताबिक, बैंकिंग प्रणाली के फंसे कर्ज में लगातार इजाफा हो रहा है और गैर-बैंकिंग क्षेत्र में नियमों को कड़ा करने की संभावना से वित्तीय प्रणाली में कुछ परेशानी पैदा हो सकती हैं। उनका कहना हैं कि हमारा अनुमान है कि भारतीय रिजर्व बैंक अगली मॉनिटरी पॉलिसी रिव्यू मीटिंग में नीतिगत दर में बदलाव नहीं करेगा।
फिलहाल रेपो दर 6.50 प्रतिशत पर है। पिछले महीने 5 अक्टूबर को हुई समीक्षा बैठक में इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications