यहां पर आपको बताएंगे कि बैंक अपनी फ्री सर्विसेज को देना क्यों बंद करने की सोच रहे हैं। इस पर मोदी सरकार को क्यों धमकी दी जा रही है।
बैंकों ने आम आदमी के लिए एक और मुसीबत खड़ी कर दी है। जी हां अब आपको ATM से पैसा निकालने या बैंक में पैसा डिपॉजिट कराने और चेकबुक के लिए भी चार्ज देना पड़ेगा। मनी भास्कर की रिर्पोट के अनुसार बता दें कि बैंकों ने मोदी सरकार को यह धमकी दी है कि अगर सरकार ने 40,000 करोड़ रुपए का टैक्स नोटिस वापस नहीं लिया तो वे कस्टमर को कोई भी फ्री की सर्विस नहीं देंगे। यदि बैंकों ने सचमुच इस पर अमल किया तो इससे आम आदमी के लिए बैंकिंग की सेवाएं काफी मुश्किल हो जाएंगी।
जीएसटी के तहत बैंकों को मिली थी नोटिस
आपको बता दें कि अप्रैल में डायरेक्टोरेंट जनरल ऑफ गुड्स एंड सर्विस टैक्स डीजी जीएसटी ने बैंकों को फ्री सर्विसेज पर 40,000 करोड़ का सर्विस टैक्स चुकाने का नोटिस दिया था। इस पर वित्त मंत्रालय और बैंकों के बीच बातचीत भी हो चुकी है लेकिन अब तक इस मामले का कोई समाधान नहीं हुआ है।
सरकार का गुस्सा आम आदमी पर
इस पर बैंकों का कहना है कि अगर उनको फ्री सेवाओं पर सर्विस टैक्स देना पड़ा तो वे ग्राहक को कोई भी फ्री सर्विस नहीं देंगे और ग्राहकों को चेकबुक, एटीएम से पैसा निकालने, बैंक में पैसा जमा कराने और जनधन अकाउंट के लिए भी चार्ज देना होगा। मनी भास्कर ने अपनी रिर्पोट में आगे बताया कि अब यह मामला प्रधानमंत्री कार्यालय तक पहुंच चुका है। प्रधानमंत्री कार्यालय में बैंक और वित्त मंत्रालय के अधिकारियों के साथ मिलकर इस मसले पर समाधान करने का प्रयास करेंगे।
बैंकों को मामला सुलझने की उम्मीद
ऐसे में बैंक अधिकारियों को यह उम्मीद है कि सरकार और बैंक मिलकर कोई रास्ता निकालेंगे जिससे आम ग्राहक को बैंकिंग सेवाओं के लिए पैसा न देना पड़े। इस साल जून में सरकार ने साफ किया था कि ऐसे अकाउंट जिनमें मिनिमम अकाउंट बैलेंस मेंटेन किया जा रहा है उन पर अगर बैंक फ्री सर्विस देता है तो ऐसी सेवाओं पर जीएसटी नहीं लगेगी।
आम ग्राहक के महगी हो जाएंगी बैंकिंग सेवाएं
फिलहाल सरकार ने सर्विस टैक्स के बारे में कुछ नहीं कहा है था। बैंक धाताधारक से मिनिमम अकाउंट बैलेंस मेंटेन न करने पर चार्ज पहले से वसूल रहे हैं। इस मामले को लेकर पहले से ही बैंकों की आलोचना हो रही है। अगर बैंक फ्री सेवाएं देना बंद कर देते हैं तो इससे आम ग्राहक के लिए बैंकिंग सेवाएं काफी महगी हो जाएंगी।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Kal Ka Mausam Kaisa Rahega: दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार से मुंबई तक ओलावृष्टि की चेतावनी

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं

LPG Gas Cylinder: अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस सिलेंडर! जानें छोटे LPG सिलेंडर कैसे मिलेगा?

Weather Forecasts: दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न! इतने दिनों तक बारिश और तूफान का अलर्ट!

RBI रेपो रेट स्थिर: अब FD और PPF में पैसा लगाने का सही तरीका जानें

RBI पॉलिसी का असर: क्या अब SIP बढ़ाना सही है?

8th Pay Comission: सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर! 8वें वेतन आयोग को लेकर अपडेट! सैलरी बढ़ेगी या नहीं?



Click it and Unblock the Notifications