कारोबारी सप्ताह के पहले दिन शेयर बाजार में रौनक नजर आ रही है। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी बढ़त के साथ खुले हैं। फिलहाल इस समय बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स जहां 0.07 फीसदी की बढ़त के साथ 35007.12 के स्तर पर कारोबार कर रहा है तो वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी भी 0.04 फीसदी की बढ़त के साथ 10530.80 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों की बात करें तो यहां पर आज कुछ खास खरीदारी होते नजर नहीं आ रही है। बीएसई के मिडकैप इंडेक्स इस समय 0.05 फीसदी की बढ़त के साथ 14887.22 के स्तर पर कारोबार कर रह हे हैं। तो वहीं बीएसई के स्मॉलकैप इंडेक्स -0.1 फीसदी की गिरावट के साथ 14329.17 के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।
तो वहीं निफ्टी बैंक में भी 0.4 फीसदी की बढ़त के साथ 26121.80 के स्तर पर कारोबार हो रहा है जबकि निफ्टी के आईटी सेक्टर -1.4 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार करते दिखाई दे रहे हैं।
इसके अलावा बीएसई के कैप गुड्स, एफएमसीजी, हेल्थकेयर
बीएसई ऑयल एण्ड गैस बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं जबकि बीएसई कॉन्स ड्यूरेबल्स, मेटल, बीएसई टेक और एफएमसीजी सेक्टर गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं।
आज की टॉप गेनर्स कंपनियों की बात करें तो बीपीसीएल, एचपीसीएल, भारती इंफ्राटेल, भारती एयरटेल और एक्सिस बैंक बढ़त के साथ कारोबार कर रही हैं। जबकि टॉप लूजर्स कंपनियों में यस बैंक, अदानी पोर्ट्स, इंफोसिस, ओएनजीसी और टेक महिंद्रा गिरावट के साथ कारोबार कर रही हैं।
एशियाई बाजार में आज अच्छा कारोबार देखने को मिल रहा है। इस समय जापान का बाजार निक्केई जहां 0.6 फीसदी की बढ़त के साथ 21777.97 के स्तर पर कारोबार कर रहा है तो वहीं स्ट्रेट्स टाइम्स 0.8 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है और हैंग सेंग 1.6 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है।


Click it and Unblock the Notifications