यहां पर आपको आज का शेयर मार्केट अपडेट, सेंसेक्स समाचार, निफ्टी समाचार और स्टॉक मार्केट की ताजा अपेडट पढ़ने को मिलेगी।
कारोबारी सप्ताह के दूसरे दिन शेयर बाजार टूट गया है। सोमवार को जहां बाजार में थोड़ी बढ़त नजर आयी थी तो वहीं मंगलवार को काफी गिरावट देखने को मिल रही है। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान पर खुला है। इस समय बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स जहां -0.1 फीसदी की गिरावट के साथ 35316.73 के स्तर पर कारोबार कर रहा है तो वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी -0.1 फीसदी की गिरावट के साथ 10612.90 के स्तर पर कारोबार करते नजर आ रहा है।

निफ्टी बैंक भी -0.09 फीसदी की गिरावट के साथ 26341.70 के स्तर पर कारोबार करते नजर आ रहा है जबकि निफ्टी का आईटी सेक्टर 0.2 फीसदी की बढ़त के साथ आज कारोबार कर रहा है।
यदि मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों की बात करें तो यहां पर खरीदारी का माहौल देखने को मिल रहा है। बीएसई के मिडकैप इंडेक्स जहां 0.1 फीसदी की बढ़त के साथ 14909.85 के स्तर पर कारोबार कर रहा है तो वहीं बीएसई के स्मॉलकैप इंडेक्स भी 0.3 फीसदी की बढ़त के साथ 14376.19 के स्तर पर कारोबार करते नजर आ रहा है।
इसके अलावा बीएसई कैप गुड्स, कॉन्स ड्येरेबल्स, हेल्थकेयर, एफएमसीजी, ऑयल एण्ड गैस, बीएसई मेटल और बीएसई टेक गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं।
आज की टॉप गेनर्स कंपनियों की बात करें तो यस बैंक, इंफोसिस, गेल, ग्रेसिम और अल्ट्रा टेक सीमेंट बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। जबकि टॉप लूजर्स कंपनियों जेएसडब्लू, बजाज ऑटो, हीरो मोटोकॉर्प, वेदांता और एशियन पेंट्स गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं।
एशियाई बाजार में मिला-जुला कारोबार देखने को मिल रहा है। इस समय जापान का बाजार निक्केई जहां 0.6 फीसदी की गिरावट के साथ 21956.68 के स्तर पर कारोबार कर रहा है तो वहीं हैंग सेंग -0.09 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है जबकि स्ट्रेट्स टाइम्स 0.2 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है।


Click it and Unblock the Notifications