बुधवार को शेयर बाजार बढ़त के साथ खुला है। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी बढ़त के साथ हरे निशान पर खुलकर कारोबार कर रहे हैं।
बुधवार को शेयर बाजार बढ़त के साथ खुला है। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी बढ़त के साथ हरे निशान पर खुलकर कारोबार कर रहे हैं। इस समय बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स जहां 159.65 अंकों पर 0.4 फीसदी की बढ़त के साथ 35672.79 के स्तर पर कारोबार कर रहा है तो वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी भी 32.50 अंकों पर 0.3 फीसदी की बढ़त के साथ 10718.10 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों की बात करें तो यहां पर भी खरीदारी का माहौल नजर आ रहा है। बीएसई के मिडकैप इंडेक्स इस समय 0.1 फीसदी की बढ़त के साथ 14963.07 के स्तर पर कारोबार कर रह हे हैं। तो वहीं बीएसई के स्मॉलकैप इंडेक्स भी 0.1 फीसदी की बढ़त के साथ 14407.96 के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।
तो वहीं निफ्टी बैंक में भी 0.3 फीसदी की बढ़त के साथ 26524.30 के स्तर पर कारोबार हो रहा है तो वहीं निफ्टी के आईटी सेक्टर 0.4 फीसदी की भारी बढ़त के साथ कारोबार करते दिखाई दे रहे हैं।
इसके अलावा बीएसई के कैप गुड्स, एफएमसीजी और बीएसई टेक बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं जबकि बीएसई कॉन्स ड्यूरेबल्स, हेल्थकेयर, ऑयल एण्ड गैस और बीएसई मेटल गिरावट के साथ कारोबार करते नजर आ रहे हैं।
आज की टॉप गेनर्स कंपनियों की बात करें तो जी इंटरटेनमेंट, इंडसइंड बैंक, टाइटन कंपनी, इंफोसिस और हीरो मोटोकॉर्प बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं जबकि टॉप लूजर्स कंपनियों में यस बैंक, आईओसी, India बुल्स एचसीजी, एनटीपीसी और कोल INDIA गिरावट के साथ कारोबार कर रही हैं।
तो एशियाई बाजार में भी आज बढ़त के साथ कारोबार हो रहा है। इस समय जापान का बाजार निक्केई जहां 1.04 फीसदी की बढ़त के साथ 22180.72 के स्तर पर कारोबार कर रहा है तो वहीं स्ट्रेट्स टाइम्स 0.04 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है जबकि हैंग सेंग 0.9 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है।


Click it and Unblock the Notifications