भारतीय जनता पार्टी भाजपा प्रधानमंत्री पीएम नरेंद्र मोदी की शख़्सियत को भुनाने का कोई भी मौका नहीं छोड़ रही है।
भारतीय जनता पार्टी भाजपा प्रधानमंत्री पीएम नरेंद्र मोदी की शख़्सियत को भुनाने का कोई भी मौका नहीं छोड़ रही है। इस कोशिश के तहत भाजपा ने पार्टी के लिए फंड जुटाने में पीएम मोदी का सहारा लिया है। इसके लिए नरेंद्र मोदी नमो एप्प में डोनेशन फीचर जोड़ा गया है। इस पर क्लिक करके भाजपा को 5 से लेकर 1000 रुपए का डोनेशन किया जा सकेगा। इस डोनेशन से आपको पीएम मोदी से फेस टू फेस मिलने का मौका मिल सकेगा।
ऐसे करें इंस्टॉल
सबसे पहले अपने मोबाइल के गूगल प्ले स्टोर में जाकर इसे इंस्टॉल करना होगा। इसके बाद नमो एप्प के डोनेशन फीचर में जाकर अपनी मर्जी के मुताबिक 5 से 1000 रुपए का डेनोशन किया जा सकेगा। डोनेशन के बाद एक रेफरल कोड जनरेट होगा।
इस कोड को व्हाट्सऐप, ई-मेल या फिर एसएमएस से 100 लोगों को भेजना होगा। अगर इन 100 लोगों ने रेफरल कोड का यूज करते हुए संबंधित एप्प की मदद से डोनेशन किया तो आपको पीएम मोदी से मिलने का मौका मिल सकता है।
लोगों और पीएम मोदी के बीच संवाद बढ़ाने का तरीका
हांलाकि भाजपा का कहना हैं कि पार्टी ऐसा करके आम लोगों और पीएम मोदी के बीच संवाद बढ़ाया जा रहा है। भाजपा की ओर से कहा गया कि अगर डोनेशन के बाद जनरेट रेफरल कोड का 10 लोग भी यूज करते है, तब आपको फ्री में नमो टी-शर्ट और कॉफी मग मिल सकेगा।
फंड जुटाने की कोशिश
बता दें कि भाजपा 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले पार्टी खाते में ज्यादा से ज्यादा फंड जुटाना चाहती है। इसके लिए पार्टी की ओर से इस तरह की मुहिम का सहारा लिया जा रहा है। नमो ऐप से पहले इस तरह की डोनेशन स्कीम भाजपा की ऑफिशियल वेबसाइट पर मौजूद थी।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications