यहां पर आपको आज का शेयर मार्केट अपडेट, सेंसेक्स समाचार, निफ्टी समाचार और स्टॉक मार्केट की ताजा अपेडट पढ़ने को मिलेगी।
गुरुवार को शेयर बाजार में एक बार फिर रौनक लौट आयी है। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। इस समय बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स जहां 309.92 अंकों पर 0.8 फीसदी की बढ़त के साथ 36026.87 के स्तर पर कारोबार कर रहा है तो वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी भी 80.40 अंकों पर 0.7 फीसदी की बढ़त के साथ 10809.30 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों की बात करें तो यहां पर भी खरीदारी का माहौल नजर आ रहा है। बीएसई के मिडकैप इंडेक्स इस समय 0.4 फीसदी की बढ़त के साथ 14924.11 के स्तर पर कारोबार कर रह हे हैं। तो वहीं बीएसई के स्मॉलकैप इंडेक्स भी 0.3 फीसदी की बढ़त के साथ 14377.79 के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।
तो वहीं निफ्टी बैंक में भी 0.6 फीसदी की बढ़त के साथ 26617.80 के स्तर पर कारोबार हो रहा है तो वहीं निफ्टी के आईटी सेक्टर -0.1 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार करते दिखाई दे रहे हैं।
इसके अलावा बीएसई के कैप गुड्स, एफएमसीजी और बीएसई टेक, बीएसई कॉन्स ड्यूरेबल्स, हेल्थकेयर, ऑयल एण्ड गैस और बीएसई मेटल बढ़त के साथ कारोबार करते नजर आ रहे हैं।
आज की टॉप गेनर्स कंपनियों की बात करें तो वेदांता, हिंडाल्को टाटा स्टील, बीपीसीएल और बजाज फिनसर्व बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। जबकि टॉप लूजर्स कंपनियों में यस बैंक, ओएनजीसी, कोल INDIA, एचसीलएल टेक और टेक महिंद्रा गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं।
एशियाई बाजार में आज मिला-जुला कारोबार देखने को मिल रहा है। इस समय जापान का बाजार निक्केई जहां 0.6 फीसदी की बढ़त के साथ 22309.37 के स्तर पर कारोबार कर रहा है तो वहीं स्ट्रेट्स टाइम्स 0.8 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है जबकि हैंग सेंग -0.1 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है।


Click it and Unblock the Notifications