यहां पर आपको आज का शेयर मार्केट अपडेट, सेंसेक्स समाचार, निफ्टी समाचार और स्टॉक मार्केट की ताजा अपेडट पढ़ने को मिलेगी।
कारोबारी सप्ताह के पहले दिन यानी सोमवार को शेयर बाजार में बढ़त देखने को मिल रही है। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी बढ़त के साथ खुले हैं। इस समय बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स जहां 175.49 अंकों पर 0.4 फीसदी की बढ़त के साथ 36369.79 के स्तर पर कारोबार कर रहा है तो वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी भी 41.10 अंकों पर 0.3 फीसदी की बढ़त के साथ 10917.90 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों की बात करें तो यहां पर भी हल्की खरीदारी का माहौल नजर आ रहा है। बीएसई के मिडकैप इंडेक्स इस समय 0.6 फीसदी की बढ़त के साथ 15135.51 के स्तर पर कारोबार कर रह हे हैं। तो वहीं बीएसई के स्मॉलकैप इंडेक्स भी 0.4 फीसदी की बढ़त के साथ 14494.97 के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।
जबकि निफ्टी बैंक 0.2 फीसदी की बढ़त के साथ 26926.00 के स्तर पर कारोबार हो रहा है जबकि निफ्टी के आईटी सेक्टर 0.4 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार करते दिखाई दे रहे हैं।
इसके अलावा बीएसई के कैप गुड्स, कॉन्स ड्यूरेबल्स, बीएसई मेटल और बीएसई एफएमसीजी सेक्टर बढ़त के साथ कारोबार करते नजर आ रहे हैं। जबकि बीएसई ऑयल एण्ड गैस और हेल्थकेयर सेक्टर आज गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं।
आज की टॉप गेनर्स कंपनियों की बात करें तो वेदांता, हिंडाल्को, India बुल्स एचएसजी, टाटा स्टील और कोल INDIA बढ़त के साथ कारोबार कर रही हैं जबकि टॉप लूजर्स कंपनियों में सन फार्मा, एचपीसीएल, यस बैंक, यूपीएल और Indian ऑयल कॉर्पोरेशन गिरावट के साथ कारोबार कर रही हैं।
ग्लोबल मार्केट में एशियाई बाजार में बढ़त के साथ कारोबार हो रहा है। इस समय जापान का बाजार निक्केई जहां 1.3 फीसदी की बढ़त के साथ 22648.64 के स्तर पर कारोबार कर रहा है तो वहीं स्ट्रेट्स टाइम्स 2.07 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है जबकि हैंग सेंग 2.6 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है।


Click it and Unblock the Notifications