भारतीय रेलवे ने वेटिंग लिस्ट वालों के लिए बड़ी खुशखबरी दी है। अब वेटिंग लिस्ट वालों को भी सीट मिलेगी।
भारतीय रेलवे ने वेटिंग लिस्ट वालों के लिए बड़ी खुशखबरी दी है। अब वेटिंग लिस्ट वालों को भी सीट मिलेगी। नये साल में वेटिंग टिकट वालों को जल्दी टिकट मिल सकेगा। जनवरी 2019 से चलती ट्रेन में ही कैंसिल टिकटों की जानकारी टीटीई को मिल जाएगी, जिसके बाद वो सीट वेटिंग लिस्ट वाले यात्रियों को मिल जाएगी।
इतना ही नहीं इसके लिए ट्रेनों में टीटीई को हैंड हेल्ड टर्मिनल दिए जाएंगे। जो खाली सीट होगी, वो फौरन ही वेटिंग टिकट वालों को मिल जाएगी।
इससे वेटिंग लिस्ट वाले यात्रियों को सीट के लिए दो स्टेशनों तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा। टीटीई की मजबूरी होगी कि वह पहले वेटिंग टिकट कन्फर्म करे। इसके बाद भी सीट खाली रह जाती है तभी वह किसी दूसरे यात्री को सेटिंग करके सीट दे सकेगा।
प्रोजेक्ट को दो चरणों में किया जायेगा शुरू
इस प्रोजेक्ट को दो चरणों में शुरू किया जाएगा क्योंकि एक साथ बड़ी संख्या में हैंड हेल्ड टर्मिनल उपलब्ध कराना मुश्किल है। पहले चरण में करीब 500 टीटीई को टर्मिनल दिए जाएंगे। वहीं दूसरे चरण में 8 हजार हैंड हेल्ड टर्मिनल बांटे जाएंगे। दोनों चरण पूरे होने के बाद शताब्दी, राजधानी और दुरंतो के साथ-साथ सभी मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों में भी टीटीई को टर्मिनल मिल जाएंगे।
टिकटों की जांच 50 मिनट के बजाए 20 मिनट में होगी
वहीं टर्मिनल से टिकटों की जांच में अब ज्यादा समय नहीं लगेगा। हैंड हेल्ड टर्मिनल से टिकटों की जांच 50 मिनट के बजाए 20 मिनट में हो सकेगी। लोगों को टीटीआई आने का देर तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा। रेल मंत्रालय यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देने और सिस्टम को पटरी पर लाने का प्रयास कर रहा है। हैंड हेल्ड टर्मिनल की प्लानिंग भी इसी का हिस्सा है।
रिफंड आसानी से मिल सकेगा
हांलाकि बता दें कि टर्मिनल अपडेट होने से कैंसिल टिकट के रिफंड की प्रक्रिया जल्दी शुरू हो जाएगी। अभी कैंसिल के बाद रिफंड के लिए टीटीई की रिपोर्ट लगती है कि संबंधित व्यक्ति ने यात्रा नहीं की। इससे टिकट कैंसिल के बाद रिफंड जल्द आ सकेगा।
मशीन आवंटन के दोनों चरण पूरे होने के बाद शताब्दी, राजधानी और दूरंतो के साथ-साथ सभी मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों में भी टीटीई को टर्मिनल मिल जाएंगे।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications