आरबीआई की बैठक से पहले यह कहा गया था कि समिति की बैठक के बाद शेयर बाजार की चाल निर्धारित होगी। मंगलवार को बाजार की हालत देखकर लग रहा है कि RBI की बैठक स्टॉक मार्केट के लिए कुछ ठीक नहीं है।
आरबीआई की बैठक से पहले यह कहा गया था कि समिति की बैठक के बाद शेयर बाजार की चाल निर्धारित होगी। मंगलवार को बाजार की हालत देखकर लग रहा है कि RBI की बैठक स्टॉक मार्केट के लिए कुछ ठीक नहीं है। फिलहाल, इस समय बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स जहां -0.3 फीसदी की गिरावट के साथ 36118.72 के स्तर पर कारोबार कर रहा है तो वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी -0.2 फीसदी की गिरावट के साथ 10859.80 के स्तर पर कारोबार करते नजर आ रहा है।

निफ्टी बैंक भी -0.4 फीसदी की गिरावट के साथ 26748.40 के स्तर पर कारोबार करते नजर आ रहा है जबकि निफ्टी का आईटी सेक्टर 0.4 फीसदी की बढ़त के साथ आज कारोबार कर रहा है।
अगर मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों की बात करें तो यहां पर खरीददारी का माहौल नजर आ रहा है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स जहां 0.2 फीसदी की बढ़त के साथ 15139.88 के स्तर पर कारोबार कर रहा है तो वहीं बीएसई के स्मॉलकैप इंडेक्स भी 0.3 फीसदी की बढ़त के साथ 14541.82 के स्तर पर कारोबार करते नजर आ रहे हैं।
इसके अलावा बीएसई कैप गुड्स, हेल्थकेयर, ऑयल एण्ड गैस, बीएसई मेटल और बीएसई टेक बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं जबकि कॉन्स ड्यूरेबल्स, बीएसई एफएमसीजी गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं।
आज की टॉप गेनर्स कंपनियों की बात करें तो India बुल्स एचएसजी, यूपीएल, बीपीसीएल, यस बैंक और एचपीसीएल बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं जबकि टॉप लूजर्स कंपनियों में एम एण्ड एम, एचडीएफसी बैंक और अदानी पोर्ट्स गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं।
एशियाई बाजार में भी गिरावट देखने को मिल रही है। इस समय जापान का बाजार निक्केई जहां -1.3 फीसदी की गिरावट के साथ 22266.34 के स्तर पर कारोबार कर रहा है तो वहीं हैंग सेंग -0.2 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है जबकि स्ट्रेट्स टाइम्स भी -0.9 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है।


Click it and Unblock the Notifications