व्यस्क भारतीयों के लिए पैन कार्ड बहुत महत्वपूर्ण दस्तावेज है। इसे बनवाना भी काफी आसान होता जा रहा है।
व्यस्क भारतीयों के लिए पैन कार्ड बहुत महत्वपूर्ण दस्तावेज है। इसे बनवाना भी काफी आसान होता जा रहा है। अब आपको पैन कार्ड के लिए लंबा इंतजार करने कि जरूरत नहीं हैं क्योंकि अब यह चंद घंटों के भीतर बन जाएगा।
इस बात से तो हम सब रूबरू हैं कि आज के वक्त में पैन कार्ड एक जरूरी डॉक्युमेंट बन कर उभरा है। बैंक अकाउंट खुलवाने से लेकर इनकम टैक्स रिटर्न भरने, प्रॉपर्टी खरीद, बड़े ट्रांजेक्शन तक कई जरूरी कामों में पैन कार्ड देना जरूरी है।इसी को देखते हुए सरकार ने फिजिकल पैन कार्ड के साथ ई पैन को भी मान्य कर रखा है।ई-पैन, पैन कार्ड की सॉफ्ट कॉपी होती है।
4 घंटों के अंदर ई-पैन आवेदक के पास होगा
ई-पैन , को पाने में सहूलियत रहे, इसलिए अब सरकार ने एक और कदम उठाया है। जल्द ही अप्लाई करने के 4 घंटों के अंदर ई-पैन ,आवेदक के पास पहुंच जाया करेगा। यानी अब इसके लिए इंतजार नहीं करना होगा। यह जानकारी सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्सेज सीबीडीटी के चेयरमैन सुशील चंद्रा ने दी। आईटीआर फाइलिंग में इस साल 50 प्रतिशत का इजाफा ये भी अवश्य पढ़ें।
2017 में सीबीडीटी ने ई-पैन की सुविधा लांच की
बता दें कि मंगलवार को आयकर रिटर्न की संख्या के बारे में जानकारी देने के दौरान सीबीडीटी चेयरमैन ने इस बात की भी जानकारी दी हैं कि जल्द ही केवल 4 घंटे के अंदर ई-पैन बन जाया करेगा। इस दिशा में सीबीडीटी काम भी कर रहा है।
अप्रैल 2017 में सीबीडीटी ने ई पैन की सुविधा लांच की थी। इसके तहत हर आवेदक को ई मेल के जरिये पैन कार्ड की सॉफ्ट कॉपी पीडीएफ फॉर्मेट में भेजी जाती है। आवेदक अपनी ई-मेल आईडी से ई-पैन को डाउनलोड कर भी उसे उपयोग कर सकते है।
क्या है परमानेंट अकाउंट नंबर
आपको बता दें कि पैन यानी परमानेंट अकाउंट नंबर 10 कैरेक्टर का अल्फान्यूमेरिक नंबर होता है। जिससे इनकम टैक्स दाताओं की जानकारी टैक्स डिपार्टमेंट को मिलती है। पैन कार्ड की मदद से सरकार नागरिकों का वित्तीय लेखा-जोखा रखती है।
पैन कार्ड में 10 कैरेक्टर का एक नंबर दर्ज रहता है जिसके जरिए किसी की बड़ी वित्तीय गतिविधियों का पता लगाया जा सकता है। बड़े फाइनैंशल ट्रांजैक्शन और इनकम टैक्स रिटर्न भरने जैसे महत्वपूर्ण कार्यों को अंजाम देने के लिए पैन की आवश्यकता होती है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं



Click it and Unblock the Notifications