सरकार ने 1 अप्रैल 2019 से सभी वाहनों में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाना अनिवार्य कर दिया है। नई व्यवस्था के तहत अगले साल अप्रैल से देशभर में बिकने वाले वाहनों में यह प्लेट डीलर लगा कर देंगे।
सरकार ने 1 अप्रैल 2019 से सभी वाहनों में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाना अनिवार्य कर दिया है। नई व्यवस्था के तहत अगले साल अप्रैल से देशभर में बिकने वाले वाहनों में यह प्लेट डीलर लगा कर देंगे।
जी हां नई गाड़ी खरीदने के बाद अब आपको हाइ-सिक्यॉरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट एसएसआरपी के लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा, ना ही वेंडर से उसे लगावाने का इंतजार करने की जरूरत पड़ेगी। सड़क परिवहन मंत्रायल ने ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स के लिए गाड़ी के साथ ही एचएसआरपी देना अनिवार्य कर दिया है।
फ्यूल के लिए कलर कोडिंग भी
वाहन निर्माता कंपनियां थर्ड रजिस्ट्रेशन मार्क भी बनाएंगी, जिसमें गाड़ी में इस्तेमाल होने वाले फ्यूल के लिए कलर कोडिंग भी होगी। गाड़ी के शोरूम से बाहर निकलने से पहले अधिकृत डीलर्स इन्हें गाड़ी की विंड शील्ड पर लगाएंगे।
वहीं, दूसरी ओर मौजूदा वाहनों के लिए सरकार के नोटिफिकेशन में कहा गया है, पुराने वाहनों पर रजिस्ट्रेशन मार्क लगने के बाद वाहन निर्माता कंपनी की ओर से सप्लाई किए गए ऐसे नंबर प्लेट को कंपनी के डीलर्स भी लगा सकते हैं।
पांच साल की गारंटी के साथ मिलेगा एचएसआरपी
बता दें कि हाइ-सिक्यॉरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट पांच साल की गारंटी के साथ आएंगे। थर्ड रजिस्ट्रेशन मार्क ऐसा होगा कि एक बार निकाले जाने के बाद यह खराब हो जाएगा। स्टिकर में रजिस्ट्रेशन करने वाली अथॉरिटी, रजिस्ट्रेशन नंबर, लेजर-ब्रैंडेड परमानेन्ट नंबर, इंजन नंबर और चेसिस नंबर की डीटेल होगी, जो वाहन को चोरों से सुरक्षित बनाएगा।
सुप्रीम कोर्ट ने प्रदूषण करने वाले वाहनों की तुरंत पहचान के लिए फ्यूल की कलर कोडिंग स्कीम को मंजूरी दे दी है।
देशभर के वाहन मालिकों को काफी राहत
सूत्रों की माने तो हाई सिक्यॉरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट की कीमत गाड़ी की कीमत में ही शामिल होगी। जो कि एक खास नंबर के साथ ये रजिस्ट्रेशन प्लेट्स सरकार के वाहन डेटा से लिंक होंगे। इस नई योजना से वाहन मालिकों को काफी राहत होगी। क्योंकि उन्हें किसी भी तरह के हैरसमेंट का सामना नहीं करना पड़ेगा। इसे देशभर में लागू किया जाएगा।।
सुप्रीम कोर्ट ने 2005 में एचएसआरपी लागू करने का दिया था आदेश
वहीं दूसरी ओर, असोसिएशन ऑफ रजिस्ट्रेशन प्लेट्स मैन्युफैक्चरर्स ऑफ इंडिया ने कहा है कि वह केंद्र सरकार के इस नोटिफिकेशन को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देगा। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने साल 2005 में ही एचएसआरपी को पूरी तरह लागू करने का आदेश दिया था। उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और कर्नाटक समेत करीब एक दर्जन राज्यों ने अभी तक इसे लागू नहीं किया है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications