आईसीआईसीआई बैंक ने डिजिटल बैंकिंग के 20 साल पूरे होने पर नए मोबाइल बैंकिंग एप्प आईमोबाइल लांच किया है।
आईसीआईसीआई बैंक ने डिजिटल बैंकिंग के 20 साल पूरे होने पर नए मोबाइल बैंकिंग एप्प आईमोबाइल लांच किया है। जिसमें की बहुत सारे फीचर्स भी दिये गये है। इस एप्प में रोबोटिक्स आधारित निवेश सलाहकार 'मनी कोच' शामिल किया है। इसमें आप म्यूचुअल फंड में निवेश के लिए सिर्फ 1 क्लिक में पेपरलेस तरीके से अपना केवाईसी पूरा कर सकेंगे।

वहीं इसके अलावा अपने क्रेडिट कार्ड की सिक्योरिटी को मोबाइल फोन से ही कंट्रोल कर सकेंगे। बैंक के मुताबिक आप सिर्फ वॉयस कमांड देकर भी इस नए एप्प के जरिए फंड ट्रांसफर कर सकेंगे। अभी ये सुविधा एप्पल के फोन में सिरि के जरिए शुरू की गई है। बैंक इसके अलावा 20 हजार रुपए की डिजिटल क्रेडिट भी इस में ग्राहकों को दे रहा है। ये एक तरह का डिजिटल क्रेडिट कार्ड है।
एप्प को गूगल प्ले स्टोर या एप्पल के एप्प स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। अगर आपके पास पहले से एप्प है तो आप अपना एप्प अपडेट कर सकते हैं। जैसा कि हम जानते हैं कि इससे पहले एचडीएफसी बैंक ने भी अपना नया एप्प लॉन्च किया था जिसमें गड़बड़ी आने के बाद उसे हटा लिया गया।
इस एप्प में आप अपने खर्च का ब्यौरा भी देख सकेंगे। इसके अलावा 3डी टच फीचर के साथ आप बिल पेमेंट, फंड ट्रांसफर और क्यूआर कोड के जरिए पेमेंट कर सकेंगे। मजे की बात तो यह हैं कि नए एप्प में ग्राहकों को खाना ऑर्डर करने, होटल बुकिंग, ऑनलाइन शॉपिंग, बिल पेमेंट और किसी भी दुकानदार को यूपीआई से पेमेंट की सुविधा मिलेगी।
बता दें कि नए एप्प में अब ग्राहकों को अपना बैलेंस चेक करने के लिए एप्प लॉगिन की जरुरत भी नहीं होगी। ग्राहक बिना लॉगिन के ही बैलेंस और क्रेडिट कार्ड की रकम देख सकेंगे। इतना ही नहीं अगर आपको हर महीने किसी को एक निश्चित रकम ट्रांसफर करनी है तो आप फेवरेट ट्रांजैक्शन में उसे डाल सकते हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications