बुधवार को रेपो रेट की दर आरबीआई द्वारा एक बार फिर स्थिर कर दी गई है लेकिन इसका बुरा असर ऐसा लग रहा है कि शेयर बाजार पर हो रहा है। लेकिन इसकी सही वजह ओपेक मीटिंग और एशियाई मार्केट को माना जा रहा है
बुधवार को रेपो रेट की दर आरबीआई द्वारा एक बार फिर स्थिर कर दी गई है लेकिन इसका बुरा असर ऐसा लग रहा है कि शेयर बाजार पर हो रहा है। लेकिन इसकी सही वजह ओपेक मीटिंग और एशियाई मार्केट को माना जा रहा है। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स आज 330 अंकों तक गिरकर कारोबार कर रहा है तो वहीं निफ्टी भी कई स्तर नीचे आकर कारोबार कर रहा है।

फिलहाल, इस समय बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स जहां -0.9 फीसदी की भारी गिरावट के साथ 35549.50 के स्तर पर कारोबार कर रहा है तो वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी -1.01 फीसदी की गिरावट के साथ 10673.50 के स्तर पर कारोबार करते नजर आ रहा है।
निफ्टी बैंक भी -1.4 फीसदी की गिरावट के साथ 26247.80 के स्तर पर कारोबार करते नजर आ रहा है जबकि निफ्टी का आईटी सेक्टर -1.1 फीसदी की गिरावट के साथ आज कारोबार कर रहा है।
अगर मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों की बात करें तो यहां पर बिकवाली का माहौल नजर आ रहा है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स जहां -1.1 फीसदी की गिरावट के साथ 14736.64 के स्तर पर कारोबार कर रहा है तो वहीं बीएसई के स्मॉलकैप इंडेक्स भी -0.9 फीसदी की गिरावट के साथ 14182.09 के स्तर पर कारोबार करते नजर आ रहे हैं।
तो वहीं इसके अलावा बीएसई कैप गुड्स, हेल्थकेयर, ऑयल एण्ड गैस, बीएसई मेटल, कॉन्स ड्यूरेबल्स, बीएसई एफएमसीजी और बीएसई टेक गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं।
आज की टॉप गेनर्स कंपनियों की बात करें तो सन फार्मा, यूपीएल, पावर ग्रिड कॉर्प, एम एण्ड एम बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। जबकि टॉप लूजर्स कंपनियों में वेदांता, India बुल्स एचएसजी, टेक महिंद्रा, भारती एयरटेल और टाटा स्टील गिरावट के साथ कारोबार कर रही हैं।
आज एशियाई बाजार में भी भारी गिरावट देखने को मिल रही है। इस समय जापान का बाजार निक्केई जहां -2.4 फीसदी की गिरावट के साथ 21373.75 के स्तर पर कारोबार कर रहा है तो वहीं हैंग सेंग -2.6 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है जबकि स्ट्रेट्स टाइम्स भी -1.1 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है।


Click it and Unblock the Notifications