यहां पर आपको आईबीएम और एचसीएल कंपनी की डील के बारे में बताएंगे।
IT कंपनी एचसीएल टेक्नोलॉजी ने अमेरिकी कंपनी IBM के 7 सॉफ्टवेयर प्रोडक्ट खरीदने का ऐलान किया है। कंपनी की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि यह डील 1.8 अरब डॉलर यानी करीब 12780 करोड़ रुपए में हुई है। बता दें कि यह एचसीएल का अब तक का सबसे बड़ा अधिग्रहण होगा।

यह डील अगले साल के मध्य तक पूरी होने की उम्मीद है। इसके लिए रेगुलेटर्स की इजाजत लेनी पड़ेगी। एचसीएल के प्रेसिडेंट और सीईओ सी विजयकुमार ने कहा कि कंपनी सिक्योरिटी, मार्केटिंग और कॉमर्स से जुड़े सॉफ्टवेयरों का अधिग्रहण करेगी। इनका बाजार तेजी से बढ़ रहा है और यह एचसीएल के स्ट्रैटजिक सेगमेंट में शामिल हैं।
आपको बता दें कि IBM जिन 7 सॉफ्टवेयर प्रोडक्ट को बेच रहा है उनमें बिगफिक्स, यूनिका और कनेक्शंस शामिल हैं। बिगफिक्स सिक्योर डिवाइस मैनेजमेंट से जुड़ा सॉफ्टवेयर है। यूनिका मार्केटिंग ऑटोमेशन और कनेक्शंस वर्कस्ट्रीम कॉलेबोरेशन प्रोडक्ट है।
एचसीएल का सॉफ्टवेयर सर्विस बिजनेस जुलाई-सितंबर तिमाही में 21 प्रतिशत इजाफे के साथ 8,711 रुपए रहा। तो वहीं आईबीएम की सॉफ्टवेयर बिक्री में पिछले कुछ महीनों में गिरावट आयी है। इससे कंपनी की तिमाही आय पर भी फर्क पड़ा है। आईबीएम भी अमेरिकी सॉफ्टवेयर कंपनी रेड हैट को 34 अरब डॉलर में खरीद रही है। इसमें रेड हैट का कर्ज भी शामिल है। डील पूरा करने की प्रक्रिया अभी चल रही है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications