सोने के भाव में शनिवार को तेजी देखी गयी है। दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने और चांदी दोनों के भाव में अच्छी तेजी आई।
सोने के भाव में शनिवार को तेजी देखी गयी है। दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने और चांदी दोनों के भाव में अच्छी तेजी आई। जबकि शुक्रवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने का भाव 250 रुपए की तेजी के साथ 32,350 रुपए पर बंद हुआ। वहीं चांदी के भाव में बड़ी तेजी देखी गई।

वहीं दूसरी तरफ आज चांदी के भाव 800 रुपए चढ़कर 38,500 रुपए तेज हो गया। चांदी में इंडस्ट्रियल यूनिट और सिक्का निमार्ताओं की अच्छी मांग रही। वहीं सोने को मजबूत विदेशी संकेतों का सहारा मिला। ट्रेडर्स के मुताबिक ज्वेलर्स की खरीद के कारण सोने के भाव में तेजी आई। भारत में सोने के भाव जानने के लिए यहां क्लिक करें।
जबकि दिल्ली के सर्राफा बाजार में 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 250-250 रुपए की तेजी 32,350 रुपए और 32,200 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 1247.46 डॉलर प्रति आउंस चांदी का भाव 14.62 डॉलर प्रति आउंस हो गया। 8 ग्राम वाली सोने की गिन्नी में 100 रुपए की तेजी आई और ये 25,500 रुपए पर पहुंच गई। भारत में चांदी के भाव जानने के लिए यहां क्लिक करें।
साप्ताहिक डिलीवरी वाली चांदी 1094 रुपए की तेजी के साथ 38,300 रुपए प्रति किलो हो गई। इसी के साथ चांदी सिक्के में एक हजार रुपए की तेजी आ गई। चांदी सिक्का लिवाल 73 हजार रुपए और सिक्का बिकवाल 74 हजार रुपए प्रति सैकड़ा पर पहुंच गए।


Click it and Unblock the Notifications