अगर आप भी सर्दियों में विदेश घूमने का प्लान बना रहे हैं तो दुबई के लिए बुकिंग करा सकते हैं।
अगर आप भी सर्दियों में विदेश घूमने का प्लान बना रहे हैं तो दुबई के लिए बुकिंग करा सकते हैं। आपके विदेश यात्रा के सपने को पूरा करने के लिए आईआरसीटीसी दुबई टूर पैकेज दे रहा है। 5 दिन और 4 रात के इस Dazzling Dubai इंटरनेशनल टूर पैकज में काफी कुछ शामिल है। इस टूर पैकेज की शुरुआत मुंबई से होगी। टूर पैक में आपको काफी कुछ मिलेगा।
इस टूर पैकेज में आपको मुबंई से दुबई और दुबई से मुंबई की यात्रा, एयरपोर्ट ट्रांसफर, होटल में ठहरने, साइटसीइंग, नॉर्मल दुबई वीजा फी, 5 दिन का 5 ब्रेकफस्ट और 5 डिनर, एसी बस में घूमना-फिरना, ट्रैवल इंश्योरेंस और सभी तरह के टैक्स भी शामिल हैं।
इतना खर्च आपका लगेगा
अगर आप 21 सितंबर 2018 से शुरू हो चुके इस टूर पैकेज में डबल और ट्रिपल ऑक्यूपेंसी पर प्रति व्यक्ति खर्च 48 हजार 990 रुपये है जबकि सिंगल ऑक्यूपेंसी पर प्रति व्यक्ति खर्च 59 हजार 990 रुपये है।
यात्रा जनवरी से शुरू होगी
आपको बता दें कि इस टूर पैकेज में जनवरी, फरवरी और मार्च तीन मंथ के डेट्स शामिल हैं। 19 जनवरी 2019 के लिए डबल और ट्रिपल ऑक्यूपेंसी पर इस टूर पैकेज की कीमत 49 हजार 990 रुपये यानी 50 हजार रुपए है जबकि सिंगल ऑक्यूपेंसी पर इसकी कीमत 62 हजार 690 रुपये है।
14 फरवरी 2019 के लिए डबल और ट्रिपल ऑक्यूपेंसी पर पैकेज की कीमत 48 हजार 190 और सिंगल ऑक्यूपेंसी पर 59 हजार जबकि 30 मार्च से शुरू हो रहे टूर पैकेज पर डबल और ट्रिपल ऑक्यूपेंसी की कीमत 47 हजार 590 रुपए और सिंगल ऑक्यूपेंसी पर 58 हजार 590 रुपए है।
पैक में अबूधाबी भी घूम सकते
वहीं 5 दिन और 4 रात के इस टूर पैकेज में आप दुबई की मशहूर जगहें जैसे- दुबई मॉल, बुर्ज खलीफा, मिरेकल गार्डन, क्रूज, दुबई म्यूजिम और डेजर्ट सफारी का मजा ले सकते हैं। साथ ही अबू धाबी में शेख जायद मस्जिद, फेरारी वर्ल्ड, मॉल ऑफ एमिरेट्स, सबसे बड़े थीम पार्क्स और स्नो पार्क जैसी जगहों पर घूमना-फिरना भी शामिल है।
मेट्रो से भी कर सकते हैं सैर
दुबई में लोकल घूमने के लिए मेट्रो या टैक्सी ले सकते हैं। मेट्रो से घूमना यहां सबसे ज्यादा सस्ता है लेकिन मेट्रो सभी जगह नहीं जाती। मेट्रो बुर्ज खलीफा और दुबई मॉल तक जाती है। इतना ही नहीं दुबई में डेजर्ट सफारी रोजाना होती है।
सफारी में रेत में गाड़ी चलाने से लेकर फूड और लोकल डांस शामिल हैं। डेजर्ट सफारी रेन्ज रोवर, हमर जैसी गाड़ियों में टूरिस्ट्स को कराई जाती है, जो अपने आप में अलग अनुभव है। इसके अलावा दुबई में क्रूज, जुमेराह बीच घूमने जा सकते हैं।
अक्टूबर से मार्च का समय काफी रोमांचक
अक्टूबर से लेकर मार्च तक का समय दुबई घूमने के लिए बेस्ट माना जाता है क्योंकि तब बहुत ज्यादा गर्मी नहीं होती। यहां मौसम ठीक होता है। मई-जून के महीने में दुबई में काफी गर्मी होती है और तब यहां बाहर घूमना थोड़ा मुश्किल होता है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications