कोटक महिंद्रा बैंक और सारस्वत को-ऑपरेटिव बैंक ने मैसेजिंग एप वॉट्सऐप के जरिए विभिन्न बैंकिंग सेवाओं की शुरुआत की है।शुक्रवार को इस बात की जानकारी बैंकों के द्वारा दी गयी है।
कोटक महिंद्रा बैंक और सारस्वत को-ऑपरेटिव बैंक ने मैसेजिंग एप वॉट्सऐप के जरिए विभिन्न बैंकिंग सेवाओं की शुरुआत की है।शुक्रवार को इस बात की जानकारी बैंकों के द्वारा दी गयी है। कोटक महिंद्रा बैंक ने ग्राहकों को सूचना भेजकर कहा है कि बैंक खाते, डेबिट और क्रेडिट कार्ड से जुड़े उनके प्रश्नों का निराकरण वॉट्सऐप के जरिए किया जाएगा।
सारस्वत को-ऑपरेटिव बैंक ने भी कहा है कि वह वॉट्सऐप के जरिए सूचना एवं अन्य सेवा प्रदान करने वाली देश की पहला सहकारी बैंक बन गया है। फेसबुक के स्वामित्व वाली वॉट्सऐप ने हाल ही में 'वॉट्सऐप फॉर बिजनेस' सेवा की शुरुआत की थी।

सारस्वत बैंक ने अपनी विज्ञप्ति में कहा, 'लगातार बदलते दौर में, यह जरूरी है कि ग्राहकों के साथ सीधा संबंध बना रहे। स्मार्ट मैसेजिंग ऐप ग्राहक तक रीयल टाइम में पहुंचने में मदद करती हैं। बैंक अपनी डिजिटल क्षमताओं को लगातार बढ़ाने का काम कर रहा है, ताकि वह अपने ग्राहकों तक सबसे पहुंच बना सके।'
सारस्वत बैंक के 'बैंकिंग ऑन वॉट्सऐप' में कस्टमर्स को एसएमएस की जगह वॉट्सऐप पर नोटिफिकेशन मिलेंगे। कस्टमर्स बैंलेस चेक और स्टेटमेंट जैसी जानकारी भी इसके जरिए ले सकते हैं। इसके अलावा मोबाइल बैंकिंग रजिस्ट्रेशन, प्रॉडक्ट डीटेल, रिक्वेस्ट/इन्क्वॉयरी, फॉर्म्स/ऐप, डाउनलोड की जानकारी भी ली जा सकती है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications