केंद्र सरकार की तरफ से नए मुख्य आर्थिक सलाहकार की घोषणा कर दी गई है। सरकार ने नए मुख्य आर्थिक सलाहकार के नाम का एलान कर दिया है।
केंद्र सरकार की तरफ से नए मुख्य आर्थिक सलाहकार की घोषणा कर दी गई है। सरकार ने नए मुख्य आर्थिक सलाहकार के नाम का एलान कर दिया है। केंद्र सरकार ने कृष्णमूर्ति सुब्रह्मण्यम को नया चीफ इकोनॉमिक एडवाइजर नियुक्त किया है। बता दें कि कृष्णमूर्ति सुब्रह्मण्यम, अरविंद सुब्रह्मण्यम की जगह लेंगे जिन्होंने जुलाई में ऑफिस छोड़ दिया था।

हांलाकि कृष्णमूर्ति सुब्रह्मण्यम की नियुक्ति 3 साल के लिए की गई है। वहीं कृष्णमूर्ति अभी इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस में पढ़ाते हैं। कृष्णमूर्ति आईआईटी और आईआईएम के एल्युमिनी हैं।
कृष्णमूर्ति सुब्रमण्यम को बैंकिंग, कॉर्पोरेट प्रशासन और आर्थिक नीति का एक्सपर्ट माना जाता है। सुब्रमण्यम ने अल्टरनेटिव इन्वेस्टमेंट पॉलिसी, प्राइमरी मार्केट, सेकेंडरी मार्केट और रिसर्च पर सेबी की स्थायी समितियों के सदस्य के रूप में काम किया हुआ है।
अपने कॉर्पोरेट नीति के काम के तहत, वह बंधन बैंक, नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ बैंक मैनेजमेंट और आरबीआई अकादमी बोर्डों के लिए काम कर चुके हैं।
बता दें कि सरकार की तरफ से फरवरी में पेश होने वाले अंतरिम बजट से पहले मुख्य आर्थिक सलाहकार नियुक्त करने की जरूरत थी। मुख्य आर्थिक सलाहकार इकोनॉमिक सर्वे और बजट बनाने में सरकार की मदद करेंगे।रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर बिमल जालान की अध्यक्षता में मुख्य आर्थिक सलाहकार ढूंढने के लिए कमेटी बनाई गई थी।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 8 अप्रैल को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में जोरदार उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Kal Ka Mausam Kaisa Rahega: दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार से मुंबई तक ओलावृष्टि की चेतावनी

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं

LPG Gas Cylinder: अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस सिलेंडर! जानें छोटे LPG सिलेंडर कैसे मिलेगा?

Weather Forecasts: दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न! इतने दिनों तक बारिश और तूफान का अलर्ट!



Click it and Unblock the Notifications