भारतीय स्टेट बेाक ने लोन की दरों में बढ़ोतरी कर दी है। एसबीआई ने MCLR की दर में 0.05 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है। आपको बता दें कि नई दरें आज से ही लागू हो गई हैं।
भारतीय स्टेट बैंक ने लोन की दरों में बढ़ोतरी कर दी है। इसके बाद बैंक से लिया गया सभी तरह का लोन महंगा हो जाएगा। यदि आपने होम लोन या कार लोन लिया है तो ज्यादा EMI देने के लिए तैयार हो जाइए क्योंकि एसबीआई ने MCLR की दर में 0.05 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है। आपको बता दें कि नई दरें आज से ही लागू हो गई हैं।

इस तरह से अब SBI की 1 साल की एमसीएलआर दर 8.5 से बढ़कर 8.55 प्रतिशत हो गई हैं। तो वहीं 2 साल की MCLR की दर 8.6 प्रतिशत से बढ़कर 8.65 प्रतिशत हो गई है। 3 साल की एमसीएलआर दर अब 0.05 प्रतिशत से बढ़कर 8.75 प्रतिशत हो गई है।
बता दें कि इससे पहले आईसीआईसीआई बैंक, यूनियन बैंक, डीसीबी बैंक और लक्ष्मी विलास बैंक ने भी लोन की दरों में बढ़ोतरी की थी। इन सभी बैंकों ने एमसीएलआर की दरें बढ़ाई थीं। आईसीआईसीआई बैंक ने लोन की दरों में 0.10 प्रतिशत की बढ़ोतरी की थी। जिससे बैंक की नई एमसीएलआर दर 8.8 प्रतिशत है।
तो वहीं यूनियन बैंक ने एमसीएलआर की दर में 0.05 प्रतिशत और लक्ष्मी विलास बैंक ने 0.15 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है। वहीं डीसीबी बैंक ने भी MCLR की दर में 0.10 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है।
आपको बता दें कि एमसीएलआर को मार्जिनल कॉस्ट ऑफ लेंडिंग रेट भी कहते हैं। इसमें बैंक अपने फंड की लागत के हिसाब से लोन की दरें तय करते हैं, ये बेंचमार्क दर होती है। इसके बढ़ने से आपके बैंक से लिए गए सभी तरह के लोन महंगे हो जाते हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव



Click it and Unblock the Notifications