मंगलवार के शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपए में गिरावट देखने को मिल रही है। दिन के 9 बजकर 35 मिनट पर रुपया डॉलर के मुकाबले 72.30 पर कारोबार करते नजर आया।
आरबीआई के गर्वनर उर्जित पटेल ने सोमवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है और इसका असर आज करेंसी मार्केट पर देखने को मिल रहा है। जी हां मंगलवार के शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपए में गिरावट देखने को मिल रही है। दिन के 9 बजकर 35 मिनट पर रुपया डॉलर के मुकाबले 72.30 पर कारोबार करते नजर आया।

तो वहीं इससे पहले दिन के 9 बजकर 15 मिनट पर रुपया डॉलर के मुकाबले 72.25 पर कारोबार कर रहा है। सोमवार को रुपया, डॉलर के मुकाबले 54 पैसे टूटकर 71.34 के स्तर पर बंद हुआ था।
एक्सपर्ट के अनुसार दिसंबर 2018 तक की बात करें तो अगर रुपए में ऐसी ही गिरावट जारी रही तो यह 74 का उच्चतम स्तर छू सकता है।
आज के कारोबार में रुपए के गिरावट की मुख्य वजह आरबीआई गवर्नर उर्जित पटेल का इस्तीफा माना जा रहा है। बीते दिन ही उर्जित पटेल ने तत्काल प्रभाव से अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। इस्तीफा देने के पीछे की वजह उन्होंने निजी कारण बताया।
बता दें कि आरबीआई की स्वायत्ता और उसके रिजर्व को सरकार को ट्रांसफर किए जाने समेत अन्य अहम मुद्दों पर सरकार के साथ टकराव चल रहा था।
आज विधानसभा चुनावों का परिणाम आ रहा है जिसमें लगभग सभी राज्यों में कांग्रेस लीड करते नजर आ रही है जिसका असर शेयर बाजार पर दिख रहा है आज सेंसेक्स 500 अंकों तक गिरकर कारोबार कर रहा है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications