बुधवार को सेंसेक्‍स, न‍िफ्टी दोनों ही हरे न‍िशान पर खुले, शेयर बाजार में तेजी

बुधवार को आज शेयर बाजार में तेजी देखने को म‍िली है। बीएसई सेंसेक्स 162 प्वाइंट और एनएसई निफ्टी प्वाइंट 50 प्वाइंट ऊपर है। सेक्टर इंडेक्स में भी तेजी है।

बुधवार को आज शेयर बाजार में तेजी देखने को म‍िली है। बीएसई सेंसेक्स 162 प्वाइंट और एनएसई निफ्टी प्वाइंट 50 प्वाइंट ऊपर है। सेक्टर इंडेक्स में भी तेजी है। सरकार ने उर्जित पटेल के जाने के बाद शक्तिकांत दास को रिजर्व बैंक का नया गवर्नर बनाया है।

इसको बाजार ने सकारात्मक तौर पर लिया है। सभी एशियाई बाजारों में तेजी है। शंघाई, निक्केई हैंगसेंग जैसे बाजार तेजी के साथ खुले।

 Stock Market Update On 12 December

इसका असर भी शेयर बाजार पर पड़ा है। हालांकि रात में अमेरिकी बाजार में डाओ जोंस 53 अंक की गिरावट के साथ बंद हुआ था।

बैंक निफ्टी में 200 प्वाइंट की तेजी रही। देना बैंक के शेयर में 4 फीसदी की तेजी है। मिडकैप और स्मालकैप इंडेक्स में 1 फीसदी की तेजी रही। आज रुपया भी 19 पैसे की कमजोरी के साथ खुला।

विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को छत्तीसगढ़ और राजस्थान में जीत मिली है। वहीं मध्यप्रदेश में कांग्रेस 114 सीट के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है।यस बैंक में 3 फीसदी की तेजी रही।

आईओबी में 4 फीसदी की तेजी रही। बैंक ऑफ महाराष्ट्र में 6 फीसदी की तेजी रही। शेयर बाजार के सामने अब विधानसभा चुनाव और रिजर्व बैंक के गवर्नर की नियुक्ति की अनिश्चितता खत्म हो गई है।

बाजार के जानकार विकास खेमानी ने कहा कि ये समय पोर्टफोलियो बनाने का है। उन्होंने कहा कि लोगों को शॉर्ट टर्म ट्रेडिंग से दूर रहना चाहिए। उनके मुताबिक भारत के फंडामेंटल मजबूत है और ये समय निवेश करने का है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+