मोबाइल नंबर और बैंक अकाउंट को आधार से लिंक कराने को लेकर कानून में संशोधन किया जाएगा।
मोबाइल नंबर और बैंक अकाउंट को आधार से लिंक कराने को लेकर कानून में संशोधन किया जाएगा। केंद्र सरकार ने मोबाइल नंबर एवं बैंक खातों को जैविक पहचान वाले आधार कार्ड से स्वैच्छिक रुप से जोड़ने को कानूनी रुप प्रदान करने के लिए इससे संबंधित दो कानूनों में संशोधन के लिए संसद में विधेयक लाने के प्रस्तावों को सोमवार को मंजूरी दी है।
मंत्रिमंडल की बैठक में लिया गया निर्णय
यह फैसला प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की एक अहम बैठक में लिया गया है। माना जा रहा है कि ऐसा आम आदमी के सहूलियत के लिए किया गया है। मंत्रिमंडल ने टेलीग्राफ अधिनियम और मनी लॉन्डरिंग रोकथाम अधिनियम में संशोधन के लिए प्रस्तावित विधेयकों के मसौदों को मंजूरी दी है। यह निर्णय निजी कंपनियों को ग्राहकों के सत्यापन के लिए जैविक पहचान वाले आधार के उपयोग पर सितंबर में सुप्रीम कोर्ट की रोक के बाद किया है। कोर्ट ने इस तरह के उपयोग के लिए कानूनी प्रावधान न होने के मद्देनजर यह रोक लगायी थी।
स्वेच्छा से कर सकेंगे आधार से लिंक
रिर्पोट के अनुसार दोनों अधिनियमों को संशोधित किया जाएगा ताकि नए मोबाइल नंबर लेने या बैंक खाता खोलने के लिए ग्राहक स्वेच्छा से 12 अंकों वाली आधार संख्या को साझा कर सकें। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने आधार अधिनियम की धारा 57 को निरस्त कर दिया था। यह धारा सिम एवं बैंक खाता के साथ आधार को जोड़ना अनिवार्य बनाती थी। इस समस्या से निजात पाने के लिए टेलीग्राफ अधिनियम को संशोधित किया जा रहा है। इससे आधार के जरिए सिमकार्ड जारी करने को वैद्यानिक समर्थन मिलेगा। इसी तरह मनी लॉन्डरिंग रोकथाम अधिनियम में संशोधन से बैंक खातों से आधार को जोड़ने का मार्ग प्रशस्त होगा।
उज्जवला योजना के नए प्रस्ताव को भी मिली मंजूरी
इसके अलावा PM उज्जवला योजना को यूनिवर्सल बनाने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी है। इस पर पेट्रोलियम मंत्री धमेंद्र प्रधान ने कहा कि अब सारे गरीबों को जिनके पास एलपीजी कनेक्शन नहीं है उन तक इसका फायदा पहुंचाया जाएगा। अभी देश में 27 करोड़ परिवारों में से 25 करोड़ तक एलपीजी कनेक्शन पहुचाया जा चुका है जिनमें गरीब परिवारों को दिए गए 5.86 करोड़ उज्जवला कनेक्शन हैं।
इस प्रस्ताव को भी माना
इसके साथ ही कैबिनेट ने पटना में महात्मा गांधी सेतु के समानान्तर एक नए पुल के निर्माण को मंजूरी दे दी। कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि पटना में महात्मा गांधी सेतु के पैरेलल एक 14 किलोमीटर का 8 लेन का पुल बनाया जाएगा। यह उत्तर बिहार और दक्षिण बिहार के लिए महत्वपूर्ण होगा। कैबिनेट ने 50 प्रतिशत से ज्यादा ब्लॉकों में 462 नए एकलव्य मॉडल स्कूल खोलने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications