यहां पर आपको आज का शेयर मार्केट अपडेट, सेंसेक्स समाचार, निफ्टी समाचार और स्टॉक मार्केट की ताजा अपेडट पढ़ने को मिलेगी।
कारोबारी सप्ताह के दूसरे दिन शेयर बाजार लुढ़क गया है। मंगलवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी गिरावट के साथ कारोबार करते नजर आ रहे हैं। फिलहाल, इस समय बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स जहां -0.3 फीसदी की भारी गिरावट के साथ 36130.22 के स्तर पर कारोबार कर रहा है तो वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी भी -0.3 फीसदी की गिरावट के साथ 10847.80 के स्तर पर कारोबार करते नजर आ रहा है।

निफ्टी बैंक भी -0.4 फीसदी की गिरावट के साथ 26897.40 के स्तर पर कारोबार करते नजर आ रहा है जबकि निफ्टी का आईटी सेक्टर -0.9 फीसदी की गिरावट के साथ आज कारोबार कर रहा है।
अगर मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों की बात करें तो यहां पर खरीदारी का माहौल नजर आ रहा है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स जहां 0.1 फीसदी की बढ़त के साथ 15280.53 के स्तर पर कारोबार कर रहा है तो वहीं बीएसई के स्मॉलकैप इंडेक्स भी 0.2 फीसदी की गिरावट के साथ 14574.39 के स्तर पर कारोबार करते नजर आ रहे हैं।
तो वहीं इसके अलावा बीएसई कैप गुड्स, कॉन्स ड्यूरेबल्स और हेल्थकेयर बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं जबकि ऑयल एण्ड गैस, बीएसई मेटल,बीएसई एफएमसीजी और बीएसई टेक गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं।
आज की टॉप गेनर्स कंपनियों की बात करें तो एम एण्ड एम, सन फार्मा, बजाज ऑटो, टाटा मोटर्स, बजाज फिंसर्व बढ़त के साथ कारोबार कर रही हैं जबकि टॉप लूजर्स कंपनियों में जी इंटरटेनमेंट, इंफोसिस, विप्रो, टेक महिंद्रा और एचडीएफसी गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं।
आज एशियाई बाजार में भी भारी गिरावट देखने को मिल रही है। इस समय जापान का बाजार निक्केई जहां -1.6 फीसदी की गिरावट के साथ 21159.36 के स्तर पर कारोबार कर रहा है तो वहीं हैंग सेंग -0.9 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है जबकि स्ट्रेट्स टाइम्स भी -1.8 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है।


Click it and Unblock the Notifications