टीवी, रेफ्रिजरेटर, वॉशिंग मशीन और अन्य इलेक्ट्रिक उपकरणों जैसे सामान्य घरेलू इस्तेमाल के सामानों पर माल एवं सेवा कर (जीएसटी) की दरें क्रियान्वयन के बाद 31% से अधिक से कम होकर 18% पर आ गई हैं।
टीवी, रेफ्रिजरेटर, वॉशिंग मशीन और अन्य इलेक्ट्रिक उपकरणों जैसे सामान्य घरेलू इस्तेमाल के सामानों पर माल एवं सेवा कर (जीएसटी) की दरें क्रियान्वयन के बाद 31% से अधिक से कम होकर 18% पर आ गई हैं। एक विश्लेषण में यह जानकारी सामने आई है। जीएसटी की दरों के बारे में वित्त मंत्रालय के एक विश्लेषण के अनुसार वातानुकूलन और वाहनों जैसे लग्जरी सामानों पर भी दरें कम हुई हैं।
99% सामानों पर जीएसटी 18% की दर से
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को ही कहा कि 99% सामानों पर जीएसटी 18% की दर से लगेगा। वित्त मंत्रालय ने मंगलवार को ही जारी इस विश्लेषण में बताया कि अब महज 31 लग्जरी एवं नुकसानदेह सामानों पर ही अधिकतम 28% की दर से जीएसटी लग रहा है और इनमें भी एक जुलाई 2017 के बाद से कमी देखी गई है।
एक जुलाई 2017 में ही लागू हुआ जीएसटी
जीएसटी को एक जुलाई 2017 को ही लागू किया था। इसके तहत करों के पांच दायरे शून्य, 5, 12, 18 और 28% हैं। विश्लेषण में कहा गया है कि 27 इंच तक के टेलीविजन सेट, रेफ्रिजरेटर, वॉशिंग मशीन, मिक्सर, जूसर, वैक्यूम क्लीनर, गीजर, पंखे और कूलर जैसे घरेलू इस्तेमाल के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण तथा घड़ियों पर कर की दरें कम होकर 18% पर आ गई हैं जो कि जीएसटी लागू होने से पहले 31.3% तक थीं।
मोबाइल फोन पर दरें 18-25% से कम होकर 12%
इसी तरह मोबाइल फोन पर दरें 18-25% से कम होकर 12% और फर्निचरों पर 25-31% से कम होकर 18% पर आ गई हैं। इसी तरह लग्जरी सामानों जैसे वाहन, सीमेंट, वातानुकूलन मशीनों, डिशवाशिंग मशीनों, डिजिटल कैमरा, वीडियो गेम कंसोल्स और मॉनिटर एंव प्रोजेक्टर पर कर की दरें 31.3% से कम होकर 28% पर आ गई हैं।
5-स्टार होटलों में ठहरने पर दरें अब 28 प्रतिशत
इनके अलावा 100 रुपए से अधिक वाले सिनेमा टिकटों पर दरें 35% से कम होकर 28% और 5-स्टार होटलों में ठहरने पर दरें 30-50% से कम होकर 28% पर आ गई हैं।
उल्लेखनीय है कि विभिन्न सामानों पर जीएसटी की दरों को और तार्किक बनाने के बारे में सप्ताहांत पर जीएसटी परिषद की होने वाली बैठक में विचार किए जाने का अनुमान है। ऐसा माना जा रहा है कि कुछ अन्य सामानों को भी 28% के दायरे में लाया जाएगा।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications