बैंकों द्वारा किए जाने वाले हड़ताल को लेकर होने वाली छुटिट्यों को लेकर आपको सारी अपडेट यहां पर बताएंगे।
बैंक में होने वाले हड़ताल के चलते होने वाली छुटिट्यों को लेकर एक बड़ा अपडेट आया है। 11वीं द्विपक्षीय वेतन संशोधन वार्ता के लिए बिना शर्त आदेश पत्र जारी करने की मांग को लेकर यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) द्वारा 26 दिसंबर को आहूत हड़ताल से पहले बैंक अधिकारियों के एक यूनियन ने भी 21 दिसंबर को हड़ताल का ऐलान किया है।
सोमवार को छोड़कर अगले शुक्रवार तक बंद रहेंगे बैंक
अधिकारियों द्वारा यह जानकारी बुधवार को दी गई है। हड़ताल और छुटिट्यों के कारण बैंक सोमवार को छोड़कर अगले शुक्रवार से बुधवार तक बंद रहेंगे। जिससे इन दिनों बैंकिंग सेवाएं बुरी तरह से प्रभावित रहेंगी। इसके बाद बैंक 22 दिसंबर और 23 दिसंबर को चौथे शनिवार और रविवार के कारण बंद रहेंगे, जबकि 25 दिसंबर को क्रिसमस का राष्ट्रीय अवकाश है।
कल से ही शुरु हो जाएगी हड़ताल
ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स कंफेडरेशन के सहायक महासचिव संजय दास ने कहा है कि हमने 2017 के मई में प्रस्तुत मांग-पत्र के आधार पर 11वीं द्विपक्षीय वेतन संशोधन वार्ता के लिए पूर्ण और बिना शर्त आदेश पत्र जारी करने की मांग को लेकर 21 दिसंबर को हड़ताल का आहवान किया है। वेतन संशोधन पर चर्चा शुरु होने के 19 महीनों बाद भी अब तक कोई प्रगति नहीं हुई है।
3.2 लाख से अधिक अधिकारी होंगे शामिल
उनके अनुसार यूनियन के 3.2 लाख से अधिक अधिकारी इस हड़ताल में शामिल होंगे, क्योंकि इंडियन बैंक एसोसिएशन की ओर से उन पांच बैंकों को राजी करने के लिए अभी तक कोई स्पस्ट पहल नहीं की गई है, जिन्होंने अभी तक बिना शर्त वाला आदेश पत्र जारी नहीं किया है।
एटीएम सेवाएं भी होंगी प्रभावित
आपको बता दें कि हड़ताल के दौरान शुक्रवार को एटीएम सेवाएं सामान्य रहने की संभावना है, जबकि 26 दिसंबर को एटीएम सेवाएं प्रभावित होंगी। यूनियन की पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष ने कहा है कि यह हड़ताल तीन सरकारी बैंकों, बैंक ऑफ बड़ौदा, विजया बैंक और देना बैंक के विलय के खिलाफ भी की जा रही है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications