खाना डिलिवर करने वाली कंपनी स्विगी ने गुरुवार को कहा कि उसने एक अरब डॉलर का नया निवेश हासिल किया है।
खाना डिलिवर करने वाली कंपनी स्विगी ने गुरुवार को कहा कि उसने एक अरब डॉलर का नया निवेश हासिल किया है। मौजूदा निवेशक नैस्पर की अगुवाई में उसने यह धनराशि जुटाई है। ताजा निवेश से कंपनी को जोमेटो और फूडपांडा जैसी कंपनियों को कड़ी टक्कर देने में मदद मिलेगी।
बेंगलुरु स्थित कंपनी ने 1.26 अरब डॉलर की कुल धनराशि
बता दें कि स्विगी ने एक बयान में कहा है कि उसने एक अरब डॉलर के लिए निश्चित समझौता किया है। उसने कहा है कि टेंनसेंट, हिलहाउस कैपिटल और वेलिंगटन मैनेजमेंट कंपनी जैसे नए निवेशकों ने कंपनी में निवेश किया है। सीरीज एच राउंड में अन्य मौजूदा निवेशकों डीएसटी ग्लोबल, मीटुआन डायनापिंग और कॉट मैनेजमेंट ने भी अपनी रुचि दिखाई है।
स्विगी का दावा है कि धन जुटाने के लिए कंपनी द्वारा चलाया गया हालिया अभियान खाद्य प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में देश में अब तक का सबसे बड़ा अभियान रहा है। इसके साथ ही बेंगलुरु स्थित कंपनी ने 1.26 अरब डॉलर की कुल धनराशि जुटा ली है।
भारत में ऑनलाइन फूड ऑर्डर में तेज वृद्धि
नई राशि मिलने से स्विगी अब एंट फाइनेंशियल से वित्त पोषित जोमेटो और ओला के स्वामित्व वाली फूडपांडा एवं उबरईट्स से कड़ी टक्कर लेने में सक्षम होगी। स्विगी ने एक बयान में कहा है कि भारत में ऑनलाइन फूड ऑर्डर में तेज वृद्धि हो रही है, स्विगी इस फंड का उपयोग अपने ग्राहकों तक और अधिक गुणवत्तापूर्ण फूड ब्रांड प्लेटफॉर्म पर लाने और आपूर्ति में अंतर को कम करने के लिए करेगी।
50 से अधिक शहरों में 50 हजार से अधिक रेस्टॉरेंट पार्टनर
आपको बता दें कि इस साल जून में स्विगी ने नैस्पर और डीएसटी ग्लोबल से 21 करोड़ डॉलर की राशि जुटाई थी। तब से कंपनी 42 अन्य शहरों में अपना विस्तार कर चुकी है और अपने ग्रॉस मर्चेंडाइस वैल्यू को दोगुना कर चुकी है। इसके प्लेटफॉर्म पर 1.2 लाख एक्टिव डिलीवरी पार्टनर्स हैं।2014 में स्थापित स्विगी के पास 50 से अधिक शहरों में 50 हजार से अधिक रेस्टॉरेंट पार्टनर हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications