कारोबारी सप्ताह के आखिरी दिन भी बाजार में गिरावट जारी है। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान पर खुले हैं। आपको बता दें कि गुरुवार को भी मार्केट डाउन चल रहा था।
कारोबारी सप्ताह के आखिरी दिन भी बाजार में गिरावट जारी है। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान पर खुले हैं। आपको बता दें कि गुरुवार को भी मार्केट डाउन चल रहा था।
इस समय बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स जहां -0.4 फीसदी की भारी गिरावट के साथ 36256.91 के स्तर पर कारोबार कर रहा है तो वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी -0.5 फीसदी की गिरावट के साथ 10889.90 के स्तर पर कारोबार करते नजर आ रहा है।

निफ्टी बैंक भी -0.2 फीसदी की गिरावट के साथ 27197.80 के स्तर पर कारोबार करते नजर आ रहा है जबकि निफ्टी का आईटी सेक्टर -0.6 फीसदी की गिरावट के साथ आज कारोबार कर रहा है।
अगर मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों की बात करें तो यहां पर आज बिकवाली का माहौल है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स जहां -0.5 फीसदी की गिरावट के साथ 15448.41 के स्तर पर कारोबार कर रहा है तो वहीं बीएसई के स्मॉलकैप इंडेक्स भी -0.2 फीसदी की गिरावट के साथ 14746.68 के स्तर पर कारोबार करते नजर आ रहे हैं।
तो वहीं इसके अलावा बीएसई कैप गुड्स, ऑयल एण्ड गैस, बीएसई एफएमसीजी, बीएसई टेक, बीएसई कॉन्स ड्यूरेबल्स और हेल्थकेयर सेक्टर गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं।
आज की टॉप गेनर्स कंपनियों की बात करें तो एम एण्ड एम, टाटा मोटर्स, टाटा स्टील, भारती एयरटेल और बजाज फिंसर्व बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं जबकि टॉप लूजर्स कंपनियों में आईओसी, मारुति सुजुकी, भारती इंफ्राटेल, इंफोसिस और यूपीएल गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं।
एशियाई बाजार में भी भारी गिरावट देखने को मिल रही है। इस समय जापान का बाजार निक्केई जहां -1.4 फीसदी की गिरावट के साथ 200096.69 के स्तर पर कारोबार कर रहा है तो वहीं हैंग सेंग -0.2 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है जबकि स्ट्रेट्स टाइम्स भी -0.2 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है।


Click it and Unblock the Notifications